980 करोड़ का सिक्स लेन एलिवेटेड ब्रिज का VIDEO:प्रयागराज मे देश का दूसरा सबसे लंबा पुल, जून 2026 में होगा चालू

प्रयागराज में 980 करोड़ रुपए की लागत से सिक्स लेन ब्रिज बन रहा है। इस परियोजना का शिलान्यास 26 नवंबर 2020 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। ब्रिज की लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है और इसे देश का दूसरा सबसे लंबा सिक्स लेन एलिवेटेड पुल बताया गया था। पुल का निर्माण कार्य 16 फरवरी 2021 को शुरू हुआ था और तय समयसीमा के अनुसार इसे 1095 दिनों, यानी फरवरी 2024 तक पूरा किया जाना था। लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद परियोजना अब तक अधूरी है। निर्माण की समय सीमा कई बार बढ़ाई गई, लेकिन काम आज भी पूरा नहीं हो पाया है। अब इसे जून 2026 में पूरा होना है। चित्रकूट, मिर्जापुर, बांदा और रीवा की ओर से आने वाले वाहन नैनी ब्रिज से शहर में प्रवेश करते हैं, जबकि वाराणसी और भदोही की ओर से आने वाले झूंसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों ही रास्ते फोर लेन हैं। लेकिन लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रयागराज आने वाले वाहन आज भी फाफामऊ पुल पर निर्भर हैं। करीब 40 साल पुराना यह दो लेन का पुल हर समय जाम की समस्या से जूझता रहता है। खासकर सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। देखिए पुल का ड्रोन VIDEO…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *