अररिया में 936 लीटर नेपाली शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार:गाड़ी पर बोरियां लोड कर रहे थे, पुलिस को देखते ही भागने लगे

अररिया में 936 लीटर नेपाली शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार:गाड़ी पर बोरियां लोड कर रहे थे, पुलिस को देखते ही भागने लगे

अररिया जिले की सिकटी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 936 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस दौरान तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दहगामा वार्ड संख्या-04 में की गई। अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से अवैध नेपाली शराब लाकर एक पिकअप वाहन में दहगामा में लोड कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में सिकटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 11-12 लोग वाहन पर बोरियां लोड कर रहे थे मौके पर सड़क किनारे एक सफेद पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या BR GA 9322) खड़ा मिला। पुलिस ने देखा कि करीब 11-12 लोग वाहन पर बोरियां लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी लोग गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कुल 3120 बोतलें थीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुपौल जिले के नंद किशोर मंडल (34 वर्ष), सिकटी के बासुकी कुमार मंडल (30 वर्ष) और राजकुमार पासवान (19 वर्ष) के रूप में हुई। पिकअप की तलाशी में 22 जूट की बोरियां और 4 पीली प्लास्टिक बोरियां मिलीं। इनमें कुल 3120 बोतलें थीं, जिनमें 936 लीटर दिलवाले नेपाली देसी शराब बरामद हुई। मजदूरों की मदद से लोड की जा रही थी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। नंद किशोर मंडल ने खुलासा किया कि वे सुपौल से पिकअप लेकर दहगामा के मुन्ना शर्मा के यहां पहुंचे थे। वहां नेपाल से मंगाई गई शराब मजदूरों की मदद से लोड की जा रही थी। अन्य संलिप्त लोगों के नाम भी बताए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सिकटी थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 एवं 2022 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। अररिया जिले की सिकटी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 936 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस दौरान तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दहगामा वार्ड संख्या-04 में की गई। अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से अवैध नेपाली शराब लाकर एक पिकअप वाहन में दहगामा में लोड कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में सिकटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 11-12 लोग वाहन पर बोरियां लोड कर रहे थे मौके पर सड़क किनारे एक सफेद पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या BR GA 9322) खड़ा मिला। पुलिस ने देखा कि करीब 11-12 लोग वाहन पर बोरियां लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी लोग गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कुल 3120 बोतलें थीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुपौल जिले के नंद किशोर मंडल (34 वर्ष), सिकटी के बासुकी कुमार मंडल (30 वर्ष) और राजकुमार पासवान (19 वर्ष) के रूप में हुई। पिकअप की तलाशी में 22 जूट की बोरियां और 4 पीली प्लास्टिक बोरियां मिलीं। इनमें कुल 3120 बोतलें थीं, जिनमें 936 लीटर दिलवाले नेपाली देसी शराब बरामद हुई। मजदूरों की मदद से लोड की जा रही थी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। नंद किशोर मंडल ने खुलासा किया कि वे सुपौल से पिकअप लेकर दहगामा के मुन्ना शर्मा के यहां पहुंचे थे। वहां नेपाल से मंगाई गई शराब मजदूरों की मदद से लोड की जा रही थी। अन्य संलिप्त लोगों के नाम भी बताए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सिकटी थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 एवं 2022 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *