लखीसराय में LIC मिनी ऑफिस से 93 हजार की चोरी:कलेक्शन की राशि, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

लखीसराय में LIC मिनी ऑफिस से 93 हजार की चोरी:कलेक्शन की राशि, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संतर मुहल्ला, वार्ड संख्या-13 स्थित LIC के एक मिनी ऑफिस में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने ऑफिस के काउंटर में रखे 93,280 रुपये नकद चोरी कर लिए। यह घटना बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। फुटेज में एक युवक ऑफिस में घुसकर नकदी निकालते दिख रहा LIC में विकास अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका आवास और ऑफिस एक ही परिसर में स्थित है, जहां वर्ष 2009 से LIC का सीनियर बिजनेस एसोसिएट ऑफिस संचालित हो रहा है। चोरी हुई राशि एलआईसी कलेक्शन की बताई जा रही है, जिसे रोज की तरह काउंटर में रखा गया था। चोरी की यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक ऑफिस में घुसकर आराम से काउंटर से नकदी निकालते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। रात्रि और सुबह के समय गश्त बढ़ाने की मांग इधर, नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि और सुबह के समय गश्त बढ़ाने तथा जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संतर मुहल्ला, वार्ड संख्या-13 स्थित LIC के एक मिनी ऑफिस में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने ऑफिस के काउंटर में रखे 93,280 रुपये नकद चोरी कर लिए। यह घटना बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। फुटेज में एक युवक ऑफिस में घुसकर नकदी निकालते दिख रहा LIC में विकास अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका आवास और ऑफिस एक ही परिसर में स्थित है, जहां वर्ष 2009 से LIC का सीनियर बिजनेस एसोसिएट ऑफिस संचालित हो रहा है। चोरी हुई राशि एलआईसी कलेक्शन की बताई जा रही है, जिसे रोज की तरह काउंटर में रखा गया था। चोरी की यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक ऑफिस में घुसकर आराम से काउंटर से नकदी निकालते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। रात्रि और सुबह के समय गश्त बढ़ाने की मांग इधर, नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि और सुबह के समय गश्त बढ़ाने तथा जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *