भागलपुर में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। झूला झूलते समय दीवार गिरने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान राजू यादव के पुत्र समर कुमार के तौर पर हुई है। घटना कजरैली थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव की है। राजू यादव ने बताया कि समर घर के पास अर्धनिर्मित भवन के पास खेल रहा था। नई दीवार में बांस के सहारे रस्सी बांधकर झूला बनाया था। अचानक दीवार ढह गई और वो नीचे दब गया। आनन-फानन में बाहर निकाला। इलाज के लिए मायागंज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर बनने का सपना था बच्चे की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। मां सीमा देवी ने बताया कि तीसरी क्लास में पढ़ता था। मेरा बेटा पढ़ाई में होशियार था। कहता था बड़ा होकर कलेक्टर बनूंगा। खूब मेहनत करूंगा। अब सब खत्म हो गया। जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस अस्पताल पहुंची। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। भागलपुर में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। झूला झूलते समय दीवार गिरने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान राजू यादव के पुत्र समर कुमार के तौर पर हुई है। घटना कजरैली थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव की है। राजू यादव ने बताया कि समर घर के पास अर्धनिर्मित भवन के पास खेल रहा था। नई दीवार में बांस के सहारे रस्सी बांधकर झूला बनाया था। अचानक दीवार ढह गई और वो नीचे दब गया। आनन-फानन में बाहर निकाला। इलाज के लिए मायागंज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर बनने का सपना था बच्चे की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। मां सीमा देवी ने बताया कि तीसरी क्लास में पढ़ता था। मेरा बेटा पढ़ाई में होशियार था। कहता था बड़ा होकर कलेक्टर बनूंगा। खूब मेहनत करूंगा। अब सब खत्म हो गया। जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस अस्पताल पहुंची। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।


