मैट्रिक परीक्षा में शेखपुरा के 9 छात्रों ने राज्य के टॉप-10 में बनाई अपनी जगह

मैट्रिक परीक्षा में शेखपुरा के 9 छात्रों ने राज्य के टॉप-10 में बनाई अपनी जगह

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा बिहार बोर्ड के द्वारा रविवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करते ही शेखपुरा जिला में खुशियों की लहर दौड़ गई। बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किये गये टॉप टेन की सूची में शेखपुरा के कुल 9 छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। मैट्रिक परीक्षा-2026 में बरबीघा के राज राजेश्वर हाई स्कूल के छात्रों का जलवा दिखा है। इस स्कूल के प्रिंस कुमार और आदित्य कुमार टॉप टेन के छठे स्थान पर रहकर कुल 485 अंक समान रुप से प्राप्त किया हैं। इस तरह से इन दोनों छात्रों को जिला टॉपर भी बनने का गौरव हासिल हुआ है। रामरायपुर हाई स्कूल के छात्र संजीत कुमार टांप 10 के सातवे स्थान पर रहकर 483 अंक प्राप्त किया है। संजीत के पिता महेंद्र प्रसाद की इसी दिसंबर माह में निधन हो गया था। पिता की मौत से ही संजीत का हौसला नहीं टूटा और टॉप टेन मे शामिल होकर पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी। टॉप टेन के आठवे पायदान पर कपासी हाई स्कूल की अमृता कुमारी को 483 अंक हासिल हुआ है। पिता प्रफुल कुमार सिंह पंचायत रोजगार सेवक है और बेटी की सफलता पर गदगद दिखे। जबकि टॉप टेन के आठवे पायदान पर राज राजेश्वर हाई स्कूल के राहित कुमार और मोहित कुमार संयुक्त रुप से 483 अंक प्राप्त किया है। जबकि टॉप 10 के 10 वे पायदान पर 481 अंक लाने वाले तीन अभ्यर्थी शामिल है। जिसमे चेवाड़ा के लहना हाई स्कूल की छात्रा स्नेहा कुमारी है और इनके पिता उमेश महतो किसान हैै। वही चकंदरा हाई स्कूल की कोमल कुमारी के पिता राकेश प्रसाद भी किसान है। जबकि 10 वे पायदान पर रहा इस्लामियां हाई स्कूल का छात्र व करिहो निवासी राजबीर कुमार है। राजबीर की सफलता से इसके पिता शंकर यादव सहित पुरे गांव में खुशी का माहौल है। सभी टॉपरों के विद्यालयों का हाल जिले के विद्यालयों के परिणामों ने एक ओर जहां बेहतर शैक्षणिक माहौल की तस्वीर पेश की है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी संसाधनों की कमी भी उजागर कर दी है। राज राजेश्वर हाई स्कूल ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में चार छात्रों को स्थान दिलाकर अपनी मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का परिचय दिया है। विद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर निजी स्कूलों को टक्कर देता है और सभी विषयों के योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं, जिसका सीधा असर छात्रों के प्रदर्शन पर दिखा। वहीं शेखपुरा इस्लामियाँ स्कूल, कपासी हाई स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की उपलब्धता संतुष्टिजनक है। इसके विपरीत, टॉप टेन में शामिल अन्य छात्रों के विद्यालयों की स्थिति अलग तस्वीर पेश करती है। रैंक-10 हासिल करने वाली स्नेहा कुमारी के विद्यालय उत्क्रमित उच्च विद्यालय लहना में संस्कृत शिक्षक का अभाव है। यहां अंग्रेजी के शिक्षक पन्ना कुमार ही संस्कृत पढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं चकंदरा उच्च विद्यालय, जहां की छात्रा कोमल कुमारी ने भी रैंक-10 प्राप्त किया, वहां अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं। यह स्थिति बताती है कि संसाधनों की कमी के बावजूद छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है, लेकिन यदि सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक और सुविधाएं उपलब्ध हों, तो परिणाम और भी बेहतर हो सकते हैं। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा बिहार बोर्ड के द्वारा रविवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करते ही शेखपुरा जिला में खुशियों की लहर दौड़ गई। बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किये गये टॉप टेन की सूची में शेखपुरा के कुल 9 छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। मैट्रिक परीक्षा-2026 में बरबीघा के राज राजेश्वर हाई स्कूल के छात्रों का जलवा दिखा है। इस स्कूल के प्रिंस कुमार और आदित्य कुमार टॉप टेन के छठे स्थान पर रहकर कुल 485 अंक समान रुप से प्राप्त किया हैं। इस तरह से इन दोनों छात्रों को जिला टॉपर भी बनने का गौरव हासिल हुआ है। रामरायपुर हाई स्कूल के छात्र संजीत कुमार टांप 10 के सातवे स्थान पर रहकर 483 अंक प्राप्त किया है। संजीत के पिता महेंद्र प्रसाद की इसी दिसंबर माह में निधन हो गया था। पिता की मौत से ही संजीत का हौसला नहीं टूटा और टॉप टेन मे शामिल होकर पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी। टॉप टेन के आठवे पायदान पर कपासी हाई स्कूल की अमृता कुमारी को 483 अंक हासिल हुआ है। पिता प्रफुल कुमार सिंह पंचायत रोजगार सेवक है और बेटी की सफलता पर गदगद दिखे। जबकि टॉप टेन के आठवे पायदान पर राज राजेश्वर हाई स्कूल के राहित कुमार और मोहित कुमार संयुक्त रुप से 483 अंक प्राप्त किया है। जबकि टॉप 10 के 10 वे पायदान पर 481 अंक लाने वाले तीन अभ्यर्थी शामिल है। जिसमे चेवाड़ा के लहना हाई स्कूल की छात्रा स्नेहा कुमारी है और इनके पिता उमेश महतो किसान हैै। वही चकंदरा हाई स्कूल की कोमल कुमारी के पिता राकेश प्रसाद भी किसान है। जबकि 10 वे पायदान पर रहा इस्लामियां हाई स्कूल का छात्र व करिहो निवासी राजबीर कुमार है। राजबीर की सफलता से इसके पिता शंकर यादव सहित पुरे गांव में खुशी का माहौल है। सभी टॉपरों के विद्यालयों का हाल जिले के विद्यालयों के परिणामों ने एक ओर जहां बेहतर शैक्षणिक माहौल की तस्वीर पेश की है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी संसाधनों की कमी भी उजागर कर दी है। राज राजेश्वर हाई स्कूल ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में चार छात्रों को स्थान दिलाकर अपनी मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का परिचय दिया है। विद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर निजी स्कूलों को टक्कर देता है और सभी विषयों के योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं, जिसका सीधा असर छात्रों के प्रदर्शन पर दिखा। वहीं शेखपुरा इस्लामियाँ स्कूल, कपासी हाई स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की उपलब्धता संतुष्टिजनक है। इसके विपरीत, टॉप टेन में शामिल अन्य छात्रों के विद्यालयों की स्थिति अलग तस्वीर पेश करती है। रैंक-10 हासिल करने वाली स्नेहा कुमारी के विद्यालय उत्क्रमित उच्च विद्यालय लहना में संस्कृत शिक्षक का अभाव है। यहां अंग्रेजी के शिक्षक पन्ना कुमार ही संस्कृत पढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं चकंदरा उच्च विद्यालय, जहां की छात्रा कोमल कुमारी ने भी रैंक-10 प्राप्त किया, वहां अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं। यह स्थिति बताती है कि संसाधनों की कमी के बावजूद छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है, लेकिन यदि सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक और सुविधाएं उपलब्ध हों, तो परिणाम और भी बेहतर हो सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *