ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर 9 सीटर फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह इंडिया वन एयर की 9 सीटर चार्टर फ्लाइट थी, जो भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी। इस विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 यात्री और 1 पायलट शामिल हैं। पायलट को गंभीर चोट आई हैं। प्लेन क्रैश की घटना राउरकेला से 15 Km दूर हुई है। प्लेन क्रैश की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें नजर आ रहा है कि क्रैश प्लेन VT KSS है। इसका अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। प्लेन के विंग्स भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्लेन क्रैश की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। प्लेन क्रैश की 5 तस्वीरें… 12 जून: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 270 लोगों की जान गई थी गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। हादसे में प्लेन में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, जहां विमान गिरा था, वहां मौजूद 29 लोग मारे गए थे। एक व्यक्ति जीवित बचा था। फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद आया था। भारत के सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया था कि उड़ान भरने के बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल (इमरजेंसी मैसेज) भेजा, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। DGCA के अनुसार, पायलट के पास 8,200 घंटे और को-पायलट के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था। ………………… फ्लाइट क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रात में डरकर उठ जाता हूं, घंटों अकेला रहता हूं: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे विश्वास बोले- पत्नी, बेटे से भी बात नहीं कर पाता अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ने कहा, ‘मैं खुद को सबसे भाग्यशाली मानता हूं, लेकिन हर दिन शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजर रहा हूं।” 39 साल के विश्वास अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के मलबे से सुरक्षित निकले थे। उन्होंने बताया था कि मैं पत्नी-बेटे से बात नहीं कर पाता। रात में कई बार डरकर उठ जाता हूं। पूरी खबर पढ़ें…
ओडिशा में 9-सीटर फ्लाइट क्रैश:भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी, पायलट समेत 7 लोग सवार थे


