दिल्ली में बुधवार 7 बजे सुबह पालम में इलाके की एक इमारत में आग लग गई। अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 3 लड़कियां भी हैं। 10 लोगों को बचाया गया है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने लोगों को बचाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में प्रवेश (35), कमल (40), आशु (32) और 12, 6 और 5 साल की तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं, जिन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। आईजीआई अस्पताल में करीब 38 साल एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि लगभग 40 साल के एक पुरुष और दो साल की एक बच्ची का इलाज चल रहा है। सफदरजंग अस्पताल में 19 साल के एक युवक को भर्ती कराया गया है। वह 25% झुलस गया है। खबर अपडेट की जारी है…
दिल्ली की इमारत में आग से 9 लोगों की मौत:इनमें 3 लड़कियां, अब तक 10 बच्चों को बचाया गया


