दमोह में सुबह 9.30 हैडलाइट जलाकर चले वाहन:कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम; अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना

दमोह में सुबह 9.30 हैडलाइट जलाकर चले वाहन:कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम; अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना

दमोह में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक शहर की सड़कों पर कोहरा छाया रहा। वाहन चालक अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे गर्म कपड़ों में ढके हुए थे। कोहरा पानी की फुहार की तरह बरस रहा था। वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना पिछले चार दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया है। दिन में बादल छाए रहते हैं और कुछ देर के लिए धूप निकलती है। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में नमी बनी हुई है। आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना है। कोहरे की सफेद चादर फसलों पर भी दिखाई दी। हालांकि, अभी तक फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तेज बारिश और ओलावृष्टि होती है, तो फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *