भागलपुर जिले की ललमटिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्कर को 9.17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशीले पदार्थ की तौल में इस्तेमाल होने वाली दो डिजिटल तराजू भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद चौधरी के रूप में हुई है। जो ललमटिया के पासी टोला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से गोविंद चौधरी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर और डिजिटल तराजू बरामद हुई। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस छापेमारी के दौरान गोविंद का भाई राजन मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार किन-किन इलाकों से जुड़े है। ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। भागलपुर जिले की ललमटिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्कर को 9.17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशीले पदार्थ की तौल में इस्तेमाल होने वाली दो डिजिटल तराजू भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद चौधरी के रूप में हुई है। जो ललमटिया के पासी टोला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से गोविंद चौधरी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर और डिजिटल तराजू बरामद हुई। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस छापेमारी के दौरान गोविंद का भाई राजन मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार किन-किन इलाकों से जुड़े है। ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।


