मुजफ्फरपुर में 8वीं क्लास का छात्र लापता:शनिवार सुबह घर से पढ़ने के लिए निकला था; मां बोली- पूछने पर स्कूल प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया

मुजफ्फरपुर में 8वीं क्लास का छात्र लापता:शनिवार सुबह घर से पढ़ने के लिए निकला था; मां बोली- पूछने पर स्कूल प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया

मुजफ्फरपुर में 8वीं क्लास का छात्र शिवराज कुमार शनिवार से लापता है। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। परेशान परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। घटना मुशहरी थाना क्षेत्र की है। लापता छात्र राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, मानशाही नवादा में पढ़ता है। शनिवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। पहले अपने स्तर पर खोजबीन की गई। रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप मां नीता देवी ने बताया कि जब उनका बेटा शाम तक नहीं लौटा, तो स्कूल पहुंचे। शिक्षकों और प्रधानाचार्य से जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्कूल प्रशासन ने अपना पल्ला झाड़ लिया। शिक्षकों ने कहा कि हमें क्या पता वह कहां गया है, आप लोग खुद जाकर उसे खोजिए। स्कूल से निराशा मिलने के बाद मुशहरी थाना पहुंचे। खोजबीन के लिए टीम का गठन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी के संबंध में आवेदन के आधार पर देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। बच्चे की खोजबीन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि बच्चा शनिवार को स्कूल आया था या नहीं। अगर आया था तो वह स्कूल से कब निकला। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। मुजफ्फरपुर में 8वीं क्लास का छात्र शिवराज कुमार शनिवार से लापता है। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। परेशान परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। घटना मुशहरी थाना क्षेत्र की है। लापता छात्र राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, मानशाही नवादा में पढ़ता है। शनिवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। पहले अपने स्तर पर खोजबीन की गई। रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप मां नीता देवी ने बताया कि जब उनका बेटा शाम तक नहीं लौटा, तो स्कूल पहुंचे। शिक्षकों और प्रधानाचार्य से जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्कूल प्रशासन ने अपना पल्ला झाड़ लिया। शिक्षकों ने कहा कि हमें क्या पता वह कहां गया है, आप लोग खुद जाकर उसे खोजिए। स्कूल से निराशा मिलने के बाद मुशहरी थाना पहुंचे। खोजबीन के लिए टीम का गठन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी के संबंध में आवेदन के आधार पर देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। बच्चे की खोजबीन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि बच्चा शनिवार को स्कूल आया था या नहीं। अगर आया था तो वह स्कूल से कब निकला। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *