8वीं की छात्रा घर में फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में घरवालों ने सुसाइड बताया, परिचित युवक बोला-घटना के ठीक पहले हुई थी मारपीट

8वीं की छात्रा घर में फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में घरवालों ने सुसाइड बताया, परिचित युवक बोला-घटना के ठीक पहले हुई थी मारपीट

प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में 14 साल की एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों का कहना है कि पिता की डांट से नाराज होकर उसने आत्महत्या की, जबकि छात्रा से जुड़े एक युवक के आरोपों ने मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है। उसका कहना है की घटना से ठीक पहले छात्र के सामने उसे मारपीट की गई थी। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पिता मजदूरी करता है
पूरामुफ्ती के शेखसरवा गांव निवासी शिव बाबू मजदूरी करते हैं। उनके छह बच्चों में 14 वर्षीय दीपाली भी शामिल थी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि शनिवार रात घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान दीपाली ने घर के अंदर फांसी लगा ली। जब परिवार वालों की नजर पड़ी तो वे उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला मौके से
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
वीडियो में युवक ने दी जानकारी
उधर, इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कौशाम्बी निवासी युवक का आरोप है कि वह जब शेखसरवा गांव स्थित अपने ननिहाल पहुंचा तो छात्रा ने उसे छत पर मिलने के लिए बुलाया। उसके मुताबिक, जैसे ही वह छत पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद छात्रा के भाई, पिता और अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था और उसके सिर में टांके लगे हुए थे। पुलिस का कहना है
पुरा मुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की ओर से आत्महत्या की बात कही जा रही है, जबकि युवक के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *