88 विद्यार्थियों को पीएचडी उपाधि, 140 को मेडल देंगे

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह 17 मार्च को होगा। इसमें पीएचडी उपाधि धारकों को डिग्रियां और स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। कुल 229 लोगों को उपाधियां और मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह से एक दिन पहले, 16 मार्च को विवि परिसर में दो बार दीक्षांत समारोह की रिहर्सल होगी। इसमें पंजीयन कराने वाले सभी पात्र अभ्यर्थी भी शामिल होंगे। राजभवन से तारीख मिलने के बाद अब 17 मार्च को दीक्षांत समारोह होना तय हुआ है। समारोह में 88 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां, एक अभ्यर्थी को डी.लिट् की उपाधि और स्नातक एवं स्नातकोत्तर की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 140 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीयन कराना होगा। इसके लिए ऑनलाइन लिंक शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 12 मार्च निर्धारित की गई है। कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि 16 मार्च को दो बार रिहर्सल होगी। इसमें पात्र पंजीकृत अभ्यर्थी दीक्षांत के लिए निर्धारित वेशभूषा में सम्मिलित होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *