Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: ‘धुरंधर 2‘ के सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाए हुए है। बता दें, आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं। इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही लगभग 800 करोड़ रुपये की कमाई कर धमाकेदार शुरुआत की है।
वीकेंड बेहद धमाकेदार रहा
इस फिल्म का इतना लंबा वीकेंड बेहद धमाकेदार रहा। प्रीव्यू शो में फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की भारी कमाई की थी और शुक्रवार को फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार और रविवार को कमाई और भी बढ़ी, जो कि क्रमशः 113 करोड़ और 114.85 करोड़ रुपये रही। इस तरह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले वीकेंड में कुल 454.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।
इतना ही नहीं, सोमवार से कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने लगभग 65 करोड़ रुपये, मंगलवार को 56.60 करोड़ रुपये और बुधवार को 48.75 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन फिर भी 8वें दिन फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के साथ खुद को मजबूत बनाए रखा। कुल मिलाकर 8वें दिन के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 674.17 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 800 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।
रणवीर सिंह और पूरी स्टार कास्ट की दमदार अदाकारी
फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 805.32 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जल्द ही अपने पहले भाग ‘धुरंधर 2’ के कुल लाइफटाइम कलेक्शन 1,007.85 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पार करने की दिशा में है। 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 840.20 करोड़ रुपये रहा और इसके विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इंटरनेशनल कलेक्शन अब तक 261.92 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इससे फिल्म अपने पहले भाग के इंटरनेशनल कलेक्शन 299.50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। बता दें, दुनिया भर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,067.24 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
दरअसल, फिल्म अभी थिएटरों में चल रही है और आने वाले सप्ताहों में भी इसने अच्छी कमाई करने की संभावना जताई जा रही है। दर्शकों को रणवीर सिंह और पूरी स्टार कास्ट की दमदार अदाकारी इस फिल्म में खूब भा रही है। ऐसे में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दमदार प्रदर्शन से ये साबित कर दिया है कि ये साल की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है।




