पिता के अफेयर में 8 साल के बेटे की हत्या:मुख्य आरोपी प्रेमिका समेत 2 लोग गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग और पैसों के विवाद में रची साजिश

पिता के अफेयर में 8 साल के बेटे की हत्या:मुख्य आरोपी प्रेमिका समेत 2 लोग गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग और पैसों के विवाद में रची साजिश

नालंदा के दररिया बिगहा गांव में अंकित कुमार(8) की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग और पैसे जुड़े विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाढ़ (एनटीपीसी थाना क्षेत्र) के मंगलचक निवासी निभा देवी और बेलछी के दरियापुर निवासी नन्हें यादव के तौर पर हुई है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चंडी थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि आठ वर्षीय अंकित कुमार सोमवार की शाम अपने घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वह रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। अगले दिन मंगलवार(13 जनवरी) को उसका शव कल्याणपुर बाली खजाना खंधा इलाके से बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित के पिता निरंजन कुमार और आरोपी महिला निभा देवी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इसी रिश्ते को लेकर निभा देवी की ओर से लगातार रुपए की मांग की जा रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। परिजनों ने भी शुरू से ही इस प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को हत्या का कारण बताया था। निभा देवी ने अपने सहयोगी नन्हें यादव के साथ मिलकर (जो रिश्ते में नंनदोसी का भाई है) बदले की भावना से इस मासूम बच्चे की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। यह एक सुनियोजित अपराध था जिसमें निर्दोष बच्चे को निशाना बनाया गया। ग्रामीणों का आक्रोश, जाम किया करौटा-राजगीर मार्ग मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने करौटा-राजगीर मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और पुलिस से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे जघन्य अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मर्डर के बाद प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए वारदात की पूरी कहानी अंकित, निरंजन कुमार का बेटा था। तेज-तर्रार और चंचल बच्चा था। सोमवार की शाम 4.30 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। उसकी मम्मी बाजार गई थी। बाजार से कुछ सामान लाने कहा था। दोबारा बच्चा लौटकर घर आया। इसके बाद फिर बाहर चला गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मृतक के चाचा मनीष कुमार ने बताया कि, पूरा परिवार रात भर परेशान रहा। थाना पर गए तो पुलिस वाले ने गंभीरता नहीं दिखाई। मंगलवार की सुबह ग्रामीण टहलने निकले, तब खजाना खंधा में शव पर नजर पड़ी। गले में फांसी लगा हुआ था। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के चाचा मनीष ने बताया था, अंकित के पिता का मंगलचक (बाढ़) की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे बात करते थे। ब्लैकमेल करके रुपए मांग रही थी। 2 दिन पहले मेरी भी बात हुई थी। मैंने साफ तौर पर पैसा देने से मना किया था। महिला ने रुपए नहीं देने पर निरंजन या उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी विवाद में वारदात की आशंका है। त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर जांच के दौरान किसी और व्यक्ति का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके। नालंदा के दररिया बिगहा गांव में अंकित कुमार(8) की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग और पैसे जुड़े विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाढ़ (एनटीपीसी थाना क्षेत्र) के मंगलचक निवासी निभा देवी और बेलछी के दरियापुर निवासी नन्हें यादव के तौर पर हुई है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चंडी थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि आठ वर्षीय अंकित कुमार सोमवार की शाम अपने घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वह रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। अगले दिन मंगलवार(13 जनवरी) को उसका शव कल्याणपुर बाली खजाना खंधा इलाके से बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित के पिता निरंजन कुमार और आरोपी महिला निभा देवी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इसी रिश्ते को लेकर निभा देवी की ओर से लगातार रुपए की मांग की जा रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। परिजनों ने भी शुरू से ही इस प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को हत्या का कारण बताया था। निभा देवी ने अपने सहयोगी नन्हें यादव के साथ मिलकर (जो रिश्ते में नंनदोसी का भाई है) बदले की भावना से इस मासूम बच्चे की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। यह एक सुनियोजित अपराध था जिसमें निर्दोष बच्चे को निशाना बनाया गया। ग्रामीणों का आक्रोश, जाम किया करौटा-राजगीर मार्ग मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने करौटा-राजगीर मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और पुलिस से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे जघन्य अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मर्डर के बाद प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए वारदात की पूरी कहानी अंकित, निरंजन कुमार का बेटा था। तेज-तर्रार और चंचल बच्चा था। सोमवार की शाम 4.30 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। उसकी मम्मी बाजार गई थी। बाजार से कुछ सामान लाने कहा था। दोबारा बच्चा लौटकर घर आया। इसके बाद फिर बाहर चला गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मृतक के चाचा मनीष कुमार ने बताया कि, पूरा परिवार रात भर परेशान रहा। थाना पर गए तो पुलिस वाले ने गंभीरता नहीं दिखाई। मंगलवार की सुबह ग्रामीण टहलने निकले, तब खजाना खंधा में शव पर नजर पड़ी। गले में फांसी लगा हुआ था। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के चाचा मनीष ने बताया था, अंकित के पिता का मंगलचक (बाढ़) की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे बात करते थे। ब्लैकमेल करके रुपए मांग रही थी। 2 दिन पहले मेरी भी बात हुई थी। मैंने साफ तौर पर पैसा देने से मना किया था। महिला ने रुपए नहीं देने पर निरंजन या उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी विवाद में वारदात की आशंका है। त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर जांच के दौरान किसी और व्यक्ति का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *