आरा-पटना फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन ने 8 साल के बच्चे को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। मृतक की पहचान सिन्हा इलाके के गजियापुर गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू बिंद के पुत्र कृष्णा कुमार(8) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा के पास की है।
पुलिस ने जाम खुलवाया करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा। जिसके कारण दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घर में मचा कोहराम मृतक के दादा रमाशंकर बिंद ने बताया कि कृष्णा कुमार सड़क किनारे से जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे फोर व्हीलर वाहन ने रॉन्ग साइड से आकर उसे रौंद दिया। मां-बाप का इकलौता बेटा था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-पटना फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन ने 8 साल के बच्चे को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। मृतक की पहचान सिन्हा इलाके के गजियापुर गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू बिंद के पुत्र कृष्णा कुमार(8) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा के पास की है।
पुलिस ने जाम खुलवाया करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा। जिसके कारण दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घर में मचा कोहराम मृतक के दादा रमाशंकर बिंद ने बताया कि कृष्णा कुमार सड़क किनारे से जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे फोर व्हीलर वाहन ने रॉन्ग साइड से आकर उसे रौंद दिया। मां-बाप का इकलौता बेटा था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


