8 विकेट, 3 मेडन: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, खटखटाया वापसी का दरवाजा, क्या अब भी चयनकर्ता करेंगे इगनोर?

8 विकेट, 3 मेडन: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, खटखटाया वापसी का दरवाजा, क्या अब भी चयनकर्ता करेंगे इगनोर?

शमी ने अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन सीम पोजिशन से जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 22.1 ओवर में 90 रन खर्च करते हुए 8 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर भी फेंके। 

Mohammad Shami, Jammu and Kashmir vs Bengal, Semi Final, Ranji Trophy 2025-26: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें चयनकर्ता बार – बार नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक और बड़ा कारनामा किया है। जम्मू कश्मीर और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल में शमी ने एक पारी में न न विकेट चटकाए हैं।

मोहम्मद शमी का जोरदार प्रदर्शन

शमी ने अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन सीम पोजिशन से जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 22.1 ओवर में 90 रन खर्च करते हुए 8 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर भी फेंके। शमी ने अपनी गेंदबाजी से दिखा दिया है कि उनके अदंर विकेट लेने की भूख खत्म नहीं हुई है। वे अबतक इस सीजन रणजी ट्रॉफी में कुल 36 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, इससे पहले शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुल 16 विकेट और विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट चटकाए थे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *