अंबाला में घर से 8 तोले सोना, नकदी चोरी:घर में सो रहा था पूरा परिवार; महिला को सुबह बिखरा मिला सामान

अंबाला में घर से 8 तोले सोना, नकदी चोरी:घर में सो रहा था पूरा परिवार; महिला को सुबह बिखरा मिला सामान

अंबाला जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र स्थित गांव कुल्लड़पुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर से लगभग 8 तोले सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। परिवार के सदस्यों ने सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा हुआ पाया, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। यह घटना 4 मार्च की रात को हुई, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। कुल्लड़पुर निवासी बिमल कौर पत्नी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने आधी रात को उनके घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़ दिए। सुबह करीब 4 बजे जब बिमल कौर उठीं, तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। बिमल कौर के अनुसार, चोरों ने घर से 2 तोले सोने की चेन, 1 तोले के सोने के झुमके और 5 तोले सोने के कंगन सहित कुल 8 तोले सोने के जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा, चोर 5,200 रुपये की नकदी भी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बिमल कौर की शिकायत के आधार पर 5 मार्च को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत केस रजिस्टर कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *