मिल्कीपुर में करोड़ों की लागत से 8 सड़कें बनेंगी:प्रोजेक्ट रिपोर्ट को शासन से मंजूरी मिली, जल्द शुरू होगा कार्य

मिल्कीपुर में करोड़ों की लागत से 8 सड़कें बनेंगी:प्रोजेक्ट रिपोर्ट को शासन से मंजूरी मिली, जल्द शुरू होगा कार्य

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 8 सड़कों के नवनिर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को शासन से स्वीकृति मिल गई है। विधायक चंद्रभान पासवान ने बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग कर रही थी। जिन मार्गों का नवनिर्माण किया जाएगा, उनमें खड़भड़िया अहिरन सुबंश संपर्क मार्ग के किमी-2 से दुलहिन का पुरवा होते हुए भिटारी गांव तक, खड़भड़िया अहिरन सुबंश संपर्क मार्ग के किमी-5 से पूरे गोशाई संपर्क मार्ग तक, चिखड़ी चिलबिली संपर्क मार्ग से पूरे तिवारी का पुरवा संपर्क मार्ग तक, बीकापुर मलेथू, इनायतनगर संपर्क मार्ग के किमी. 13 से पराग पंडित का पुरवा संपर्क मार्ग तक, हरिनाथपुर संपर्क मार्ग से पूरे दुर्गापुर संपर्क मार्ग तक, प्रभातनगर शाहगंज किमी 07 से बहोरी का पुरवा तक, कुचेरा कुरावन गद्दोपुर किमी-3 से अलीपुर खजुरी से सहसान तिवारी का पुरवा संपर्क मार्ग तक, और अमरगंज सरौली कलवारी गहनाग रायपट्टी मार्ग के किमी-04 से दांये पूरे बैजनाथ संपर्क मार्ग तक शामिल हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल पर संतोष व्यक्त किया है। वेद प्रकाश, ओमप्रकाश, बलराम, राकेश कुमार, विंध्य प्रसाद, रामचरित और दिनेश कुमार सहित अन्य निवासियों का कहना है कि इन मार्गों के निर्माण से आवागमन में काफी सुविधा होगी। लोगों ने यह भी बताया कि विधायक ने इन सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया था, और अब यह कार्य पूरा होने जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *