मऊ में हाईवे पर दो कारों की सामने से टक्कर:हादसे में 8 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

मऊ में हाईवे पर दो कारों की सामने से टक्कर:हादसे में 8 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में घना कोहरा के वजह से ग्राम शहरोज हाईवे पर शनिवार तड़के सुबह दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। एर्टिगा कार (UP 57 BH 1709) और किआ कार (JH 01 EA 9841) के बीच तेज रफ्तार में सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एर्टिगा कार में सवार छह लोगों में से कमलेश (चालक), करन, संगीता, नीलू और धापल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एर्टिगा में प्रगति और प्रियंका भी सवार थीं। वहीं, किआ कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *