बंद सूर्या फैक्ट्री से स्क्रैप चोरी, सात महिलाओं समेत 8 लोग गिरफ्तार

बंद सूर्या फैक्ट्री से स्क्रैप चोरी, सात महिलाओं समेत 8 लोग गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता|सलामतपुर कस्बे में बंद पड़ी सूर्या फैक्ट्री से पुराना स्क्रैप एल्युमिनियम और लोहे की टीन चोरी कर लोडिंग ऑटो से भाग रही महिलाओं को सलामतपुर पुलिस ने स्थानीय रहवासियों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस को राकेश राजपूत, भानू मालवीय ने सूचना दी। बताया कि कुछ पन्नी बीनने वाली महिलाएं बंद पड़ी सूर्या फैक्ट्री से पुराना स्क्रैप चोरी कर लोडिंग ऑटो में भोपाल रोड की तरफ भागी हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने टीम बनाई। टीम में एएसआई रमेश रैकवार, एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक सुरेश बघेल, संजय चौहान, हेत सिंह मीणा, नितिन जामलिया, आरक्षक रंजीत धाकड़, रोहित गोस्वामी, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी शामिल रहे। पुलिस ने कचनारिया गांव के पास ऑटो रोक लिया। तलाशी में लोडिंग ऑटो एमपी04 एलडी 7941 से चोरी का पुराना स्क्रैप बरामद हुआ। स्क्रैप में एल्युमिनियम, लोहे की टीन शामिल थी। फरियादी सूर्या फैक्ट्री के गार्ड विजय कुशवाहा पिता बद्रीनारायण कुशवाह की रिपोर्ट पर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 7 महिलाएं रक्षा नाथ, काजल गिरी, करीना गिरी, देवकी, भारती, मोनिका गिरी, अनिता बाई गिरी शामिल हैं। ऑटो ड्राइवर राजदीप कोली भी पकड़ा गया। सभी गोसाईं मोहल्ला, दीवानगंज के निवासी बताए गए। मंगलवार को सभी को रायसेन न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि सूर्या फैक्ट्री से पुराना स्क्रैप चोरी कर लोडिंग ऑटो में ले जा रहे 7 महिला चोरों समेत ऑटो ड्राइवर को चोरी के माल के साथ स्थानीय रहवासियों की मदद से गिरफ्तार किया गया। 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया। मंगलवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया। फैक्ट्री करीब 20 साल पहले बंद सूर्या फैक्ट्री करीब 20 साल पहले बंद हुई थी। शुरुआती समय में सलामतपुर, आसपास के क्षेत्रों में हजारों लोगों को रोजगार मिला था। फैक्ट्री बंद होने के बाद हजारों लोग बेरोजगार हुए। फैक्ट्री में करोड़ों रुपए कीमत की मशीनें, बड़ी-बड़ी मोटरें, कीमती मशीनरी अभी भी लगी है। बताया जा रहा है कि मिलीभगत से इन्हें धीरे-धीरे निकालकर स्क्रैप में बेचा जा रहा है। अभी तक लाखों रुपए का पुराना स्क्रैप ट्रकों में भरकर भोपाल के कबाड़खाने में बेचे जाने की बात कही जा रही है। फैक्ट्री के अंदर अभी भी कीमती स्क्रैप पड़ा है। गार्ड की ड्यूटी लगने के बाद भी चोरी की घटनाएं कम नहीं होना चिंता का विषय बताया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *