मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया गांव में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद अलियास अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अलियास अंसारी ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की थी। बेटी की विदाई के बाद उन्होंने कथित तौर पर तनाव और थकान दूर करने के लिए स्प्रिट का सेवन किया। स्प्रिट पीने के बाद तबीयत बिगड़ी स्प्रिट पीने के बाद अलियास अंसारी की तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में उन्होंने परिवार को जानकारी नहीं दी, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजनों को बताया। परिवार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के भाई मोहम्मद गुलबास अंसारी ने बताया कि अलियास की तबीयत अचानक खराब हुई थी और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कर्ज लेकर बेटियों की शादी की थी अलियास अंसारी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। उन्होंने कर्ज लेकर अपनी दो बेटियों की शादी की थी, जबकि एक बेटी की शादी अभी होनी बाकी है। मोतिहारी में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या अब आठ हो गई है। इस घटना के बाद भी तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया गांव में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद अलियास अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अलियास अंसारी ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की थी। बेटी की विदाई के बाद उन्होंने कथित तौर पर तनाव और थकान दूर करने के लिए स्प्रिट का सेवन किया। स्प्रिट पीने के बाद तबीयत बिगड़ी स्प्रिट पीने के बाद अलियास अंसारी की तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में उन्होंने परिवार को जानकारी नहीं दी, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजनों को बताया। परिवार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के भाई मोहम्मद गुलबास अंसारी ने बताया कि अलियास की तबीयत अचानक खराब हुई थी और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कर्ज लेकर बेटियों की शादी की थी अलियास अंसारी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। उन्होंने कर्ज लेकर अपनी दो बेटियों की शादी की थी, जबकि एक बेटी की शादी अभी होनी बाकी है। मोतिहारी में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या अब आठ हो गई है। इस घटना के बाद भी तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।


