रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। शिक्षिका के घर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस की एक टीम आठों कैमरों की दो दिनों की रिकार्डिंग को दो बार देख चुकी है। फुटेज में अब तक कोई संदिग्ध घर में आता-जाता नहीं दिखा। 16 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे घर से काम कर दाई निकली और उसके बाद कोई उनके कमरे में नहीं गया। पुलिस पुरी फुटेज माधवी के तीनों बच्चों को भी दिखा चुकी है। सोमवार को भी पुलिस की एक टीम उनके एजी कॉलोनी स्थित घर पहुंची और छानबीन की। पुलिस उन संभावित रास्तों को भी देख रही है, जिससे कोई बदमाश घर में घुस सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। मुजफ्फरपुर में छापेमारी : पुलिस ने माधवी के मोबाइल को भी खंगाला। उसमें से परिजनों, बच्चों और मुजफ्फरपुर के एक बाबा को फोन किया गया था। पुलिस मुजफ्फरपुर से बाबा को पटना लेकर आई। बाबा से घंटों तक पूछताछ की। फिर छोड़ दिया। शिक्षिका के बच्चों से भी पूछताछ की गई है। रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। शिक्षिका के घर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस की एक टीम आठों कैमरों की दो दिनों की रिकार्डिंग को दो बार देख चुकी है। फुटेज में अब तक कोई संदिग्ध घर में आता-जाता नहीं दिखा। 16 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे घर से काम कर दाई निकली और उसके बाद कोई उनके कमरे में नहीं गया। पुलिस पुरी फुटेज माधवी के तीनों बच्चों को भी दिखा चुकी है। सोमवार को भी पुलिस की एक टीम उनके एजी कॉलोनी स्थित घर पहुंची और छानबीन की। पुलिस उन संभावित रास्तों को भी देख रही है, जिससे कोई बदमाश घर में घुस सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। मुजफ्फरपुर में छापेमारी : पुलिस ने माधवी के मोबाइल को भी खंगाला। उसमें से परिजनों, बच्चों और मुजफ्फरपुर के एक बाबा को फोन किया गया था। पुलिस मुजफ्फरपुर से बाबा को पटना लेकर आई। बाबा से घंटों तक पूछताछ की। फिर छोड़ दिया। शिक्षिका के बच्चों से भी पूछताछ की गई है।


