पूर्णिया में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने ये ख़ौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। छात्रा की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित सरदार टोला की है। मृत छात्रा की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित सरदार टोला निवासी मुकेश पासवान की बेटी मुस्कान कुमारी (14) के रूप में हुई है। छात्रा कन्या मध्य विद्यालय सरदार टोला में 7वीं क्लास की छात्रा थी। मृतका के पिता मुकेश पासवान ने बताया कि आज सुबह घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। बेटी आम दिनों की तरह सामान्य हरकत कर रही थी। ऐसा लगा ही नहीं कि वो परेशान है। सुबह चाय नाश्ता किया। इसी बीच वो चुपचाप अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब घरवालों की नजर पड़ी, तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। ये देख घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूरी कर परिवार चलाते हैं पिता मृतका के पिता ने बताया कि वे मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, ये बात परिवार वालों की समझ नहीं आ रहा है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि छात्रा की मौत फंदे से झूलने के कारण हुई है। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों ने आवेदन देकर कहा है कि वे इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। परिवार की ओर से शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। पूर्णिया में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने ये ख़ौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। छात्रा की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित सरदार टोला की है। मृत छात्रा की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित सरदार टोला निवासी मुकेश पासवान की बेटी मुस्कान कुमारी (14) के रूप में हुई है। छात्रा कन्या मध्य विद्यालय सरदार टोला में 7वीं क्लास की छात्रा थी। मृतका के पिता मुकेश पासवान ने बताया कि आज सुबह घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। बेटी आम दिनों की तरह सामान्य हरकत कर रही थी। ऐसा लगा ही नहीं कि वो परेशान है। सुबह चाय नाश्ता किया। इसी बीच वो चुपचाप अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब घरवालों की नजर पड़ी, तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। ये देख घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूरी कर परिवार चलाते हैं पिता मृतका के पिता ने बताया कि वे मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, ये बात परिवार वालों की समझ नहीं आ रहा है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि छात्रा की मौत फंदे से झूलने के कारण हुई है। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों ने आवेदन देकर कहा है कि वे इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। परिवार की ओर से शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है।


