भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड के योगियारा स्थित बाबा कुटी आश्रम में श्री श्री 108 सत्यनाम बापू की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतापपुर प्रखंड सहित बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष बाबा कुटी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्ति भाव से बापू की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-शांति और कुशलता के लिए मन्नतें मांगी। पुण्यतिथि के अवसर पर बाबा कुटी आश्रम समिति की ओर से भव्य सजावट, आकर्षक डेकोरेशन एवं मीना बाजार का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए तथा प्रसाद व लंगर ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। मेला स्थल पर श्रद्धा के साथ-साथ उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। 14 जनवरी 1948 को ली थी समाधि : मान्यता है कि जब सत्यनाम बापू का शरीर कमजोर पड़ने लगा, तब उन्होंने अपने शिष्यों एवं ग्रामीणों को बुलाकर स्वेच्छा से समाधि लेने की इच्छा प्रकट की। इसके पश्चात 14 जनवरी 1948 को उन्होंने समाधि धारण कर ली। हर वर्ष लगता है भव्य मेला व लंगर : सत्यनाम बापू की पुण्यतिथि पर हर वर्ष 14 व 15 जनवरी को भव्य मेला, महाप्रसाद एवं लंगर का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में अमीर-गरीब, असहाय, मजदूर एवं श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। लंगर में खिचड़ी का विशेष महत्व रहता है। पुण्यतिथि पर लगने वाला मेला क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। इस अवसर पर सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि बाबा कुटी पहुंचकर समाधि स्थल पर माथा टेकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बसंत पासवान, कौशल यादव, सुनील कुमार गुप्ता, युगेश कुमार प्रजापति, ढोनी सिंह, बीरेंद्र गुप्ता, मिठु दादा, आशीष पासवान, जगदीश मिस्त्री, प्रवीण साव, कृष्ण राम, उज्ज्वल सिंह, मुकेश मिस्त्री, उमेश सिंह, विवेक तिवारी, लवकुश, प्रवील बंशल, उमेश मिस्त्री, बिलास यादव, मिथिलेश यादव, प्रमोद तुरी, गौतम यादव, युगल भारती, रघु यादव, मनोज यादव, लखन यादव, संजय सिंह, मनु सिंह सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड के योगियारा स्थित बाबा कुटी आश्रम में श्री श्री 108 सत्यनाम बापू की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतापपुर प्रखंड सहित बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष बाबा कुटी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्ति भाव से बापू की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-शांति और कुशलता के लिए मन्नतें मांगी। पुण्यतिथि के अवसर पर बाबा कुटी आश्रम समिति की ओर से भव्य सजावट, आकर्षक डेकोरेशन एवं मीना बाजार का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए तथा प्रसाद व लंगर ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। मेला स्थल पर श्रद्धा के साथ-साथ उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। 14 जनवरी 1948 को ली थी समाधि : मान्यता है कि जब सत्यनाम बापू का शरीर कमजोर पड़ने लगा, तब उन्होंने अपने शिष्यों एवं ग्रामीणों को बुलाकर स्वेच्छा से समाधि लेने की इच्छा प्रकट की। इसके पश्चात 14 जनवरी 1948 को उन्होंने समाधि धारण कर ली। हर वर्ष लगता है भव्य मेला व लंगर : सत्यनाम बापू की पुण्यतिथि पर हर वर्ष 14 व 15 जनवरी को भव्य मेला, महाप्रसाद एवं लंगर का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में अमीर-गरीब, असहाय, मजदूर एवं श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। लंगर में खिचड़ी का विशेष महत्व रहता है। पुण्यतिथि पर लगने वाला मेला क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। इस अवसर पर सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि बाबा कुटी पहुंचकर समाधि स्थल पर माथा टेकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बसंत पासवान, कौशल यादव, सुनील कुमार गुप्ता, युगेश कुमार प्रजापति, ढोनी सिंह, बीरेंद्र गुप्ता, मिठु दादा, आशीष पासवान, जगदीश मिस्त्री, प्रवीण साव, कृष्ण राम, उज्ज्वल सिंह, मुकेश मिस्त्री, उमेश सिंह, विवेक तिवारी, लवकुश, प्रवील बंशल, उमेश मिस्त्री, बिलास यादव, मिथिलेश यादव, प्रमोद तुरी, गौतम यादव, युगल भारती, रघु यादव, मनोज यादव, लखन यादव, संजय सिंह, मनु सिंह सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।


