ढाई लाख का 780 किलो अवैध गोंद जब्त:बुरहानपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, गोदाम में कर रखा था स्टॉक

ढाई लाख का 780 किलो अवैध गोंद जब्त:बुरहानपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, गोदाम में कर रखा था स्टॉक

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र में खंडवा से आई वन टीम ने गुरुवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 780 किलोग्राम अवैध गोंद जब्त किया। अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी सुनील उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग को सूचना मिली थी कि बोरी गांव में एक गोदाम में बिना वैध अनुमति के गोंद का अवैध भंडारण किया जा रहा है। खंडवा से आए सीसीएफ बसु कनौजिया की टीम ने तुरंत छापा मारा और गोदाम से गोंद जब्त किया। उड़नदस्ता प्रभारी शंकर चौहान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम में वन औपाल धीरज बोरसिया और असद खान भी शामिल थे। आरोपी सुनील उर्फ मुन्ना को पकड़कर गुरुवार रात धुलकोट रेंज के हवाले किया गया है। रेंज इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। अवैध गोंद तस्करी पर लगातार निगरानी की जा रही बुरहानपुर जिले में समय-समय पर अवैध गोंद तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। वन विभाग ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई करता रहा है और जिले में अवैध संग्रहण पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *