कोंच प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया:सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन

कोंच प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया:सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन

गया जिले के कोंच प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मानी देवी ने झंडा फहराया किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बीडीओ ने जनसमूह को संबोधित करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। प्रखंड संसाधन केंद्र पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन ने झंडोत्तोलन किया और शिक्षा की गुणवत्ता पर बल दिया। कोंच थाने में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने तिरंगे को सलामी दी और पुलिस बल के साथ संविधान की रक्षा की शपथ ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर ने झंडा फहराया और स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा भाव की सराहना की। खजुरी पंचायत में मुखिया रेणु देवी और गरारी पंचायत में मुखिया पूजा कुमारी ने पंचायत सरकार भवन पर झंडा फहराया। कुरमावा पंचायत में मुखिया उमेश सिंह और आंती पंचायत में मुखिया सुनीता कुमारी ने झंडा फहराकर ग्रामीणों को लोकतंत्र का महत्व बताया। केर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अजित कुमार और खबरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्य देव चौधरी ने भी तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सिंचाई विभाग के टिकारी कार्यालय में कार्यपालक अभियंता द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों, पुस्तकालयों और सामाजिक संगठनों में भी तिरंगा फहराया गया। पूरे प्रखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और हर जगह राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस दिन को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन बताया। गया जिले के कोंच प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मानी देवी ने झंडा फहराया किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बीडीओ ने जनसमूह को संबोधित करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। प्रखंड संसाधन केंद्र पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन ने झंडोत्तोलन किया और शिक्षा की गुणवत्ता पर बल दिया। कोंच थाने में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने तिरंगे को सलामी दी और पुलिस बल के साथ संविधान की रक्षा की शपथ ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर ने झंडा फहराया और स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा भाव की सराहना की। खजुरी पंचायत में मुखिया रेणु देवी और गरारी पंचायत में मुखिया पूजा कुमारी ने पंचायत सरकार भवन पर झंडा फहराया। कुरमावा पंचायत में मुखिया उमेश सिंह और आंती पंचायत में मुखिया सुनीता कुमारी ने झंडा फहराकर ग्रामीणों को लोकतंत्र का महत्व बताया। केर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अजित कुमार और खबरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्य देव चौधरी ने भी तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सिंचाई विभाग के टिकारी कार्यालय में कार्यपालक अभियंता द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों, पुस्तकालयों और सामाजिक संगठनों में भी तिरंगा फहराया गया। पूरे प्रखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और हर जगह राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस दिन को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *