लखनऊ में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय में भव्य समारोह आयोजित हुआ। प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने तिरंगा फहराया और उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया। एमडी ने कहा आपके प्रयासों से निगम की सेवाएं मजबूत हुई हैं। बिजली आपूर्ति में सुधार और उपभोक्ता संतुष्टि हमारा लक्ष्य है।”कार्यक्रम में राष्ट्रगान, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। एमडी ने कर्मियों के नवाचारों की सराहना की, जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाना और मीटर रीडिंग का डिजिटल होना। उन्होंने आगामी योजनाओं का जिक्र किया- सोलर प्रोजेक्ट्स और लाइन लॉस कम करना।यह सम्मान निगम की परंपरा का हिस्सा है, जो कर्मियों को प्रोत्साहित करता है। लखनऊ सहित मध्य क्षेत्र के लाखों उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। समारोह में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता स्तर तक के सभी तकनीकी व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। अवर अभियंता, टी जी-2, विद्युत सखी, मीटर रीडर और कार्यालय सहायकों को उनके विभागीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र व शील्ड भेंट की गई ।


