जमुई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह:श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, सरकारी स्कूलों के बच्चों की परेड बनी आकर्षण

जमुई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह:श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, सरकारी स्कूलों के बच्चों की परेड बनी आकर्षण

जमुई में 77वां गणतंत्र दिवस श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। बिहार सरकार के PHED मंत्री और जमुई के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण सरकारी स्कूलों के बच्चों की परेड रही। आमतौर पर निजी स्कूलों के बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेते थे, लेकिन इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास और उत्साह देखा गया। दर्शकों ने बच्चों की परेड की खूब सराहना की। झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया
ध्वजारोहण के बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित झांकी, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जमुई की ‘गोल्डन गर्ल’ और बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, तथा आईसीसी वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को विशेष रूप से दर्शाया गया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, उद्योग विभाग और शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समारोह के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और अतिरिक्त सुरक्षा बल कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहे। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने जिले की जनता को संबोधित किया। उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने बरहट प्रखंड के नक्सल प्रभावित चोरमारा क्षेत्र का विशेष उल्लेख किया, जहां 25 वर्षों बाद मतदान संपन्न हुआ था। उन्होंने किसानों के हितों, विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जमुई में 77वां गणतंत्र दिवस श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। बिहार सरकार के PHED मंत्री और जमुई के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण सरकारी स्कूलों के बच्चों की परेड रही। आमतौर पर निजी स्कूलों के बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेते थे, लेकिन इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास और उत्साह देखा गया। दर्शकों ने बच्चों की परेड की खूब सराहना की। झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया
ध्वजारोहण के बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित झांकी, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जमुई की ‘गोल्डन गर्ल’ और बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, तथा आईसीसी वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को विशेष रूप से दर्शाया गया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, उद्योग विभाग और शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समारोह के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और अतिरिक्त सुरक्षा बल कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहे। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने जिले की जनता को संबोधित किया। उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने बरहट प्रखंड के नक्सल प्रभावित चोरमारा क्षेत्र का विशेष उल्लेख किया, जहां 25 वर्षों बाद मतदान संपन्न हुआ था। उन्होंने किसानों के हितों, विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *