पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई। समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तस्वीरें देखिए… राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, एनसीसी के छात्रों को उनकी रैंक में पदोन्नति देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की उपप्राचार्या संगीता सक्सेना, प्रधानाध्यापक दिनेश निखार और भारती अवस्थी सहित सभी शिक्षक, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका सिंह ने किया। इस समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया।


