466 कांडों के 713 दोषियों को पिछले महीने मिली सजा

466 कांडों के 713 दोषियों को पिछले महीने मिली सजा

पटना जिला के थानों में दर्ज कांडों में अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही कोर्ट में स्पीडी ट्रायल कराकर सजा भी दिलाई जा रही है। पुलिस का सबसे ज्यादा फोकस हत्या, लूट, डकैती, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट पर है। दिसंबर 2025 में कोर्ट ने 466 कांडों के 713 अभियुक्तों को सजा सुनाई। पाटलिपुत्र इलाके में रिटायर्ड अधिकारी एनके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सुजाता देवी की हत्या के अभियुक्त अमित कुमार टिंकू को आजीवन कारावास और 50 हजार का जुर्माना किया। जुर्माना नहीं देने पर 2 साल की अतिरिक्त कारावास होगा। दोनों की हत्या 16 अक्टूबर 2024 को नेहरूनगर स्थित उनके घर पर हुई थी। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अपराध के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कुछ प्रमुख मामले पटना जिला के थानों में दर्ज कांडों में अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही कोर्ट में स्पीडी ट्रायल कराकर सजा भी दिलाई जा रही है। पुलिस का सबसे ज्यादा फोकस हत्या, लूट, डकैती, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट पर है। दिसंबर 2025 में कोर्ट ने 466 कांडों के 713 अभियुक्तों को सजा सुनाई। पाटलिपुत्र इलाके में रिटायर्ड अधिकारी एनके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सुजाता देवी की हत्या के अभियुक्त अमित कुमार टिंकू को आजीवन कारावास और 50 हजार का जुर्माना किया। जुर्माना नहीं देने पर 2 साल की अतिरिक्त कारावास होगा। दोनों की हत्या 16 अक्टूबर 2024 को नेहरूनगर स्थित उनके घर पर हुई थी। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अपराध के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कुछ प्रमुख मामले  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *