जयपुर शहर को गंदा करने वालों की खैर नहीं, 71 हजार लगाया जुर्माना

जयपुर शहर को गंदा करने वालों की खैर नहीं, 71 हजार लगाया जुर्माना

जयपुर। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 71 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

स्वास्थ्य शाखा ने ब्रह्मपुरी स्थित खंडेलवाल ढाबे का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिलने पर 21 हजार रुपए का चालान काटा गया।

वहीं, नेहरू बाजार क्षेत्र में की गई जांच के दौरान एक दुकान पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाया गया। प्रतिष्ठान के संचालक उमेश पर नगर निगम ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि नियमित कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। ये टीम शहर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई कर रही हैं। 12 हजार कैरिंग चार्ज वसूला, पांच कैंटर सामान जब्त

इधर, नगर निगम की सतर्कता शाखा ने अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 12 हजार रुपए कैरिंग चार्ज के वसूले और पांच कैंटर सामान भी जब्त किा।

सतर्कता शाखा ने चैरडिय़ा पेट्रोल पम्प से मालपुरा गेट तक सडक़ के दोनों ओर, गांधी नगर मोड से नगर निगम कार्यालय तक अस्थायी अतिक्रमण हटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *