बगेन में आग से 70 बीघा गेहूं जलकर राख:शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी, किसानों की लागत डूबी

बगेन में आग से 70 बीघा गेहूं जलकर राख:शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी, किसानों की लागत डूबी

बक्सर में ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेनगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बगेन गांव में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 60 से 70 बीघा (करीब 20 से 25 एकड़) में फैली गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में ददन शर्मा, मोनू शर्मा, बद्री शर्मा, केदार सिंह, सुनील सिंह, कपिल यादव, हवलदार यादव, तेज नारायण यादव सहित दर्जनों किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक बड़ी संख्या में किसानों की सालभर की मेहनत राख में बदल चुकी थी। बगेनगोला थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और निराशा है। किसानों का कहना है कि उन्हें हर साल ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन तत्काल कोई मुआवजा सहायता नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि पहले बेमौसम बारिश ने उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया था और अब आगजनी ने उनकी कमर तोड़ दी है। किसानों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि फसल कटाई तक दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इसके साथ ही, पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की भी मांग उठाई जा रही है। बक्सर में ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेनगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बगेन गांव में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 60 से 70 बीघा (करीब 20 से 25 एकड़) में फैली गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में ददन शर्मा, मोनू शर्मा, बद्री शर्मा, केदार सिंह, सुनील सिंह, कपिल यादव, हवलदार यादव, तेज नारायण यादव सहित दर्जनों किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक बड़ी संख्या में किसानों की सालभर की मेहनत राख में बदल चुकी थी। बगेनगोला थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और निराशा है। किसानों का कहना है कि उन्हें हर साल ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन तत्काल कोई मुआवजा सहायता नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि पहले बेमौसम बारिश ने उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया था और अब आगजनी ने उनकी कमर तोड़ दी है। किसानों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि फसल कटाई तक दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इसके साथ ही, पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की भी मांग उठाई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *