मुजफ्फरपुर में 7 साल की बच्ची का अपहरण:मासूम को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई भाभी, 5 लाख फिरौती की डिमांड; FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर में 7 साल की बच्ची का अपहरण:मासूम को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई भाभी, 5 लाख फिरौती की डिमांड; FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची को किडनैप करना का मामला सामने आया है। किडनैपर्स ने 5 लाख रुपए की फिरौती की मांगी है। डिमांड पूरी न होने पर बच्ची की हत्या की धमकी दी है। मां ने अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़िता की मां विनीता देवी, जो मूल रूप से शिवराहा चतुर्भुज इलाके की रहने वाली हैं, अपने पति के साथ तमिलनाडु की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती हैं। उनकी सात साल की बेटी पिछले कुछ समय से मुजफ्फरपुर के भिखनपुर स्थित अपने ममेरे भाई (भांजे) के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीते 31 मार्च को विनीता देवी और उनके पति अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए तमिलनाडु से भिखनपुर पहुंचे थे। उस रात वे अपने भांजे के घर पर ही रुके। लेकिन अगली सुबह सोकर उठने पर परिजनों ने पाया कि बच्ची गायब थी। प्रेम प्रसंग और फिरौती का एंगल परिजनों ने शुरुआत में अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्ची और उसकी भाभी का कहीं पता नहीं चला, तो शक की सुई भांजे के एक पड़ोसी पर जाकर टिकी। आरोप है कि गायब हुई महिला (ममेरे भाई की पत्नी) का उस पड़ोसी के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब बच्ची के माता-पिता उस पड़ोसी के घर पहुंचे, तो मामला और भी गंभीर हो गया। आरोपी की मां ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर बच्ची को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर छिपा रखा है। पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने 5 लाख रुपए की मांग की। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने साफ लहजे में धमकी दी है कि अगर उन्हें पैसे नहीं मिले, तो वे बच्ची की हत्या कर देंगे। इस कांड में पीड़िता ने तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की कार्रवाई और जांच वहीं, इस संबंध में अहियापुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर आरोपी महिला और उसके सहयोगियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। बच्ची की सुरक्षित बरामदगी हमारी पहली प्राथमिकता है। फिलहाल, पुलिस प्रेम प्रसंग और रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची को किडनैप करना का मामला सामने आया है। किडनैपर्स ने 5 लाख रुपए की फिरौती की मांगी है। डिमांड पूरी न होने पर बच्ची की हत्या की धमकी दी है। मां ने अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़िता की मां विनीता देवी, जो मूल रूप से शिवराहा चतुर्भुज इलाके की रहने वाली हैं, अपने पति के साथ तमिलनाडु की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती हैं। उनकी सात साल की बेटी पिछले कुछ समय से मुजफ्फरपुर के भिखनपुर स्थित अपने ममेरे भाई (भांजे) के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीते 31 मार्च को विनीता देवी और उनके पति अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए तमिलनाडु से भिखनपुर पहुंचे थे। उस रात वे अपने भांजे के घर पर ही रुके। लेकिन अगली सुबह सोकर उठने पर परिजनों ने पाया कि बच्ची गायब थी। प्रेम प्रसंग और फिरौती का एंगल परिजनों ने शुरुआत में अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्ची और उसकी भाभी का कहीं पता नहीं चला, तो शक की सुई भांजे के एक पड़ोसी पर जाकर टिकी। आरोप है कि गायब हुई महिला (ममेरे भाई की पत्नी) का उस पड़ोसी के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब बच्ची के माता-पिता उस पड़ोसी के घर पहुंचे, तो मामला और भी गंभीर हो गया। आरोपी की मां ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर बच्ची को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर छिपा रखा है। पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने 5 लाख रुपए की मांग की। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने साफ लहजे में धमकी दी है कि अगर उन्हें पैसे नहीं मिले, तो वे बच्ची की हत्या कर देंगे। इस कांड में पीड़िता ने तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की कार्रवाई और जांच वहीं, इस संबंध में अहियापुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर आरोपी महिला और उसके सहयोगियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। बच्ची की सुरक्षित बरामदगी हमारी पहली प्राथमिकता है। फिलहाल, पुलिस प्रेम प्रसंग और रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *