भरतपुर में अवैध खनन के पत्थरों से भरी 7-गाड़ियां जब्त:4 आरोपी गिरफ्तार, रूदावल थाना पुलिस की कार्रवाई

भरतपुर में अवैध खनन के पत्थरों से भरी 7-गाड़ियां जब्त:4 आरोपी गिरफ्तार, रूदावल थाना पुलिस की कार्रवाई

भरतपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आज रूपवास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर और 3 ट्रॉली को जब्त किया है। वहीं रुदावल थाना पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी वाहनों में अवैध खनन की सामग्री भरी हुई थी। तीन वाहनों में 15 टन पत्थर भरा हुआ था रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि आज अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने इलाके में कार्रवाई की है। मैरथा इब्राहिमपुर नाकाबंदी की गई। इस दौरान अवैध खनन से भरी 2 ट्रैक्टर और 3 ट्रॉली को जब्त किया गया है। हालांकि वाहनों के ड्राइवर पुलिसकर्मियों को देखकर फरार हो गए। सभी वाहनों में करीब 15 टन पत्थर भरा हुआ था। फरार हुए लोगों की तलाश जारी है। वाहनों को जब्त कर लिया गया है। चारों वाहनों के ड्राइवर गिरफ्तार रुदावल थाना SHO नरेश चंद शर्मा ने बताया कि अवैध खनन के लिए खिलाफ इलाके में कार्रवाई की जा रही है। आज अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थाने से एक टीम को रवाना किया गया। टीम ने कुल चार ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। चारों ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध खनन की सामग्री भरी हुई थी। कार्रवाई के दौरान चारों वाहनों के ड्राइवरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम महेश निवासी लखनपुर थाना रुदावल, राजेंद्र निवासी नगला गुंसाई, धारा सिंह निवासी लखनपुर, वीर सिंह निवासी खेड़ा ठाकुर होना बताया। आरोपियों ने कबूल किया कि वह अवैध खनन कर पत्थरों को लेकर आ रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *