न्यूजीलैंड टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए चुने गए 2 कप्तान

न्यूजीलैंड टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए चुने गए 2 कप्तान

New Zealand Full Squad for SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में 8 खिलाड़ी वही हैं, जिन्होंने हाल ही में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। उस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि खिताबी मुकाबले में उसे भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था।

एक सीरीज के लिए 2 कप्तान

इस सीरीज के लिए दो कप्तान चुने गए हैं। पहले 3 मुकाबलों में टीम की कमान मिचेल सेंटनर संभालेंगे, तो आखिरी 2 मैचों में टॉम लैथम कप्तान होंगे। टीम में डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम और ईश सोढ़ी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस टीम से कई बड़े नाम गायब हैं, जिनमें फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इनके टीम में शामिल न होने की वजह अभी तक न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट नहीं की है।

यह साफ नहीं हो पाया है कि इन खिलाड़ियों को टीम से ड्रॉप किया गया है या फिर उन्हें आराम (रेस्ट) दिया गया है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराया। हालांकि खिलाबी मुकाबले में कीवी टीम भारतीय टीम के सामने चारों खाने चित्त हो गई।

पहले 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।

आखिरी 2 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), ज़ैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *