खेलो एमपी योग चैंपियनशिप: उज्जैन में पदक के लिए उतरेंगे ग्वालियर के 7 खिलाड़ी

खेलो एमपी योग चैंपियनशिप: उज्जैन में पदक के लिए उतरेंगे ग्वालियर के 7 खिलाड़ी

ग्वालियर. मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित खेलो एमपी योग चैंपियनशिप के लिए ग्वालियर के 7 होनहार योग खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में ग्वालियर में आयोजित संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और दतिया जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ग्वालियर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट योग कौशल दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की

कोच अखिलेश पचौरी के अनुसार, चयनित सभी खिलाड़ी 30 और 31 जनवरी को उज्जैन में आयोजित होने वाली खेलो एमपी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।


चयनित खिलाड़ी एवं उनकी स्पर्धाएं

  • गौरवी शुक्ला – लेग बैलेंस, आर्टिस्टिक सिंगल
  • भव्या राजपूत – सुपाइन
  • मान्या जैन – हैंड स्टैंड
  • जिकर जादौन – आर्टिस्टिक सिंगल
  • रिक्की शाक्य – बैक बेंडिंग
  • रजत तोमर – हैंड बैलेंस
  • निमित्त गुप्ता – लेग बैलेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *