मऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो पलटी:बिहार के 7 लोग घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

मऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो पलटी:बिहार के 7 लोग घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

मऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 271 किमी प्वाइंट पर सोमवार को एक स्कॉर्पियो टायर फटने से पलट गयी। टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार बिहार के कटिहार जिले के सात लोग घायल हो गए। सभी यात्री अयोध्या दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मामला रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो जैसे ही एक्सप्रेसवे के 270.9/271 किलोमीटर प्वाइंट पर पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर यूपीडा (UPIDA) का सचल दस्ता मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को सठियांव मार्ग से एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 271 किलोमीटर प्वाइंट पर लगी हैलोजन लाइटें पिछले करीब तीन महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा बना रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह स्थान अब एक ‘एक्सीडेंटल ज़ोन’ बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद एक्सप्रेसवे प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। इस हादसे ने एक बार फिर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *