अररिया सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। कुल 7 पैक्सों के अध्यक्ष घोषित किए गए, जबकि रामपुर कोदरकट्टी पंचायत में नजदीकी मुकाबले के कारण पुनर्मतगणना जारी रही। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होकर देर शाम 7 बजे तक चली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती की गई। मतगणना की धीमी गति के कारण प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरे दिन परिसर में डटे रहे। प्रखंड मुख्यालय के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सूर्यानंद यादव ने 545 मत हासिल कर जीत की दर्ज पोखरिया पंचायत से फारूक को पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। तरौना भोजपुर पैक्स में सूर्यानंद यादव ने 545 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार यादव को 349 वोट मिले। बोची पैक्स में मो. इमरान आदिल ने तीसरी बार जीत हासिल की, उन्हें 673 मत प्राप्त हुए जबकि रजी अहमद 455 वोट पर रहे। बांसबाड़ी पैक्स में चार बार के अध्यक्ष मो. सिकंदर को 467 मत मिले, लेकिन जावेद ने 546 मतों के साथ बाजी मार ली। पैकटोला पंचायत से नूर जहां पहली बार पैक्स चेयरमैन बनीं, उन्हें 572 मत मिले, जबकि जाबिर आलम 546 वोट पर रहे। नरेश कुमार सिंह को प्राप्त हुए 292 वोट मदनपुर पश्चिमी में गंगाकांत झा ने पहली बार जीत हासिल की, उन्हें 363 मत मिले, जबकि मनोज कुमार सिंह को 356 मत प्राप्त हुए। मदनपुर पूर्वी पैक्स में उमेश प्रसाद सिंह विजयी रहे, उन्हें 420 मत मिले, जबकि नरेश कुमार सिंह को 292 वोट प्राप्त हुए। सबसे रोमांचक मुकाबला रामपुर कोदरकट्टी पंचायत में देखा गया, जहां नजदीकी अंतर के कारण देर शाम तक पुनर्मतगणना जारी थी। प्रारंभिक गिनती में मासूम 6 वोटों से आगे चल रहे थे। रामपुर कोदरकट्टी को छोड़कर सभी विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ अनुराधा कुमारी ने विजय प्रमाण-पत्र प्रदान किए। यह चुनाव स्थानीय स्तर पर किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पदों के लिए लड़ा गया, जिसमें नए और पुराने चेहरों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अररिया सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। कुल 7 पैक्सों के अध्यक्ष घोषित किए गए, जबकि रामपुर कोदरकट्टी पंचायत में नजदीकी मुकाबले के कारण पुनर्मतगणना जारी रही। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होकर देर शाम 7 बजे तक चली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती की गई। मतगणना की धीमी गति के कारण प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरे दिन परिसर में डटे रहे। प्रखंड मुख्यालय के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सूर्यानंद यादव ने 545 मत हासिल कर जीत की दर्ज पोखरिया पंचायत से फारूक को पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। तरौना भोजपुर पैक्स में सूर्यानंद यादव ने 545 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार यादव को 349 वोट मिले। बोची पैक्स में मो. इमरान आदिल ने तीसरी बार जीत हासिल की, उन्हें 673 मत प्राप्त हुए जबकि रजी अहमद 455 वोट पर रहे। बांसबाड़ी पैक्स में चार बार के अध्यक्ष मो. सिकंदर को 467 मत मिले, लेकिन जावेद ने 546 मतों के साथ बाजी मार ली। पैकटोला पंचायत से नूर जहां पहली बार पैक्स चेयरमैन बनीं, उन्हें 572 मत मिले, जबकि जाबिर आलम 546 वोट पर रहे। नरेश कुमार सिंह को प्राप्त हुए 292 वोट मदनपुर पश्चिमी में गंगाकांत झा ने पहली बार जीत हासिल की, उन्हें 363 मत मिले, जबकि मनोज कुमार सिंह को 356 मत प्राप्त हुए। मदनपुर पूर्वी पैक्स में उमेश प्रसाद सिंह विजयी रहे, उन्हें 420 मत मिले, जबकि नरेश कुमार सिंह को 292 वोट प्राप्त हुए। सबसे रोमांचक मुकाबला रामपुर कोदरकट्टी पंचायत में देखा गया, जहां नजदीकी अंतर के कारण देर शाम तक पुनर्मतगणना जारी थी। प्रारंभिक गिनती में मासूम 6 वोटों से आगे चल रहे थे। रामपुर कोदरकट्टी को छोड़कर सभी विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ अनुराधा कुमारी ने विजय प्रमाण-पत्र प्रदान किए। यह चुनाव स्थानीय स्तर पर किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पदों के लिए लड़ा गया, जिसमें नए और पुराने चेहरों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।


