बिहार सरकार का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से करते थे क्राइम:7 बदमाशों को खदेड़कर पकड़ा, बेगूसराय में STF और स्थानीय पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

बिहार सरकार का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से करते थे क्राइम:7 बदमाशों को खदेड़कर पकड़ा, बेगूसराय में STF और स्थानीय पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बलिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर हथियार और गोली भी बरामद किए गए हैं।यह सभी बिहार सरकार का बोर्ड लगे उजले रंग के स्कॉर्पियो पर सवार होकर दियारा की ओर से आ रहे थे। तभी रास्ते में घेराबंदी कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर (कासिमपुर) के रहने वाले संजीव कुमार उर्फ पप्पू (48), सम्पूर्ण कुमार (35), संजय कुमार (25), धीरज कुमार (30) एवं सिंटु कुमार उर्फ सिंटुनिया, नौरंगा दियारा के रहने वाले शुभम कुमार (22) तथा खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव के रहने वाले चंदन कुमार (32) के रूप में की गई है। एसटीएफ की टीम की ओर से बलिया थाना को दी गई थी सूचना एसपी मनीष ने बताया कि बेगूसराय में मौजूद STF टीम की ओर से बलिया थाना को सूचना दी गई कि एक स्कॉर्पियो पर दियारा के तरफ से कुछ कुछ बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए बलिया की ओर रहे है। जिसे त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है। इनपुट मिलते ही पुलिस दियारा रुट में एक्टिव हो गई। इधर वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए एसटीएफ की टीम भी बलिया पहुंच गई। बलिया थाना की गश्ती टीम एवं STF की टीम ने दियारा क्षेत्र में घेराबंदी कर दिया। इसी बीच दियारा की ओर से Govt Of Bihar DPO बेगूसराय का साईन बोर्ड लगा स्कॉर्पियो आते दिखा। लेकिन पुलिस टीम को देखकर स्कॉर्पियो तेजी से लेकर भागने लगा। यह देख पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया और मनेसरपुर के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बदमाशों की निशानदेही पर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद BR08P-3501 नंबर के स्कॉर्पियो पर सवार संजीव कुमार उर्फ पप्पू, सम्पूर्ण कुमार, संजय कुमार, धीरज कुमार, सिंटु कुमार, शुभम कुमार एवं चंदन कुमार के पास से 1-1 मोबाइल बरामद किया गया। जांच के दौरान सिंटु कुमार के मोबाइल में कई हथियार का फोटो मिला है। पूछताछ में शुभम कुमार बताया कि सिंटु कुमार के घर में हथियार-गोली रखा है। इसके बाद सिंटु कुमार के शादीपुर स्थित घर से 1 देशी कट्टा और 4 गोली बरामद किया गया। सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया है कि हमलोगों का एक गिरोह है, जिसका सरगना संजीव कुमार उर्फ पप्पू है। धीरज कुमार DPO बेगूसराय का साईन बोर्ड लगाकर स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर जाता, जिससे कोई शक नहीं करता और हमलोग घटना को अंजाम देते थे। पूर्व में कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस टीम पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई कर रही है। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बलिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर हथियार और गोली भी बरामद किए गए हैं।यह सभी बिहार सरकार का बोर्ड लगे उजले रंग के स्कॉर्पियो पर सवार होकर दियारा की ओर से आ रहे थे। तभी रास्ते में घेराबंदी कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर (कासिमपुर) के रहने वाले संजीव कुमार उर्फ पप्पू (48), सम्पूर्ण कुमार (35), संजय कुमार (25), धीरज कुमार (30) एवं सिंटु कुमार उर्फ सिंटुनिया, नौरंगा दियारा के रहने वाले शुभम कुमार (22) तथा खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव के रहने वाले चंदन कुमार (32) के रूप में की गई है। एसटीएफ की टीम की ओर से बलिया थाना को दी गई थी सूचना एसपी मनीष ने बताया कि बेगूसराय में मौजूद STF टीम की ओर से बलिया थाना को सूचना दी गई कि एक स्कॉर्पियो पर दियारा के तरफ से कुछ कुछ बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए बलिया की ओर रहे है। जिसे त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है। इनपुट मिलते ही पुलिस दियारा रुट में एक्टिव हो गई। इधर वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए एसटीएफ की टीम भी बलिया पहुंच गई। बलिया थाना की गश्ती टीम एवं STF की टीम ने दियारा क्षेत्र में घेराबंदी कर दिया। इसी बीच दियारा की ओर से Govt Of Bihar DPO बेगूसराय का साईन बोर्ड लगा स्कॉर्पियो आते दिखा। लेकिन पुलिस टीम को देखकर स्कॉर्पियो तेजी से लेकर भागने लगा। यह देख पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया और मनेसरपुर के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बदमाशों की निशानदेही पर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद BR08P-3501 नंबर के स्कॉर्पियो पर सवार संजीव कुमार उर्फ पप्पू, सम्पूर्ण कुमार, संजय कुमार, धीरज कुमार, सिंटु कुमार, शुभम कुमार एवं चंदन कुमार के पास से 1-1 मोबाइल बरामद किया गया। जांच के दौरान सिंटु कुमार के मोबाइल में कई हथियार का फोटो मिला है। पूछताछ में शुभम कुमार बताया कि सिंटु कुमार के घर में हथियार-गोली रखा है। इसके बाद सिंटु कुमार के शादीपुर स्थित घर से 1 देशी कट्टा और 4 गोली बरामद किया गया। सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया है कि हमलोगों का एक गिरोह है, जिसका सरगना संजीव कुमार उर्फ पप्पू है। धीरज कुमार DPO बेगूसराय का साईन बोर्ड लगाकर स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर जाता, जिससे कोई शक नहीं करता और हमलोग घटना को अंजाम देते थे। पूर्व में कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस टीम पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई कर रही है। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *