भागलपुर के कहलगांव में 7 किलो गांजा जब्त:दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही की थी भागने की कोशिश

भागलपुर के कहलगांव में 7 किलो गांजा जब्त:दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही की थी भागने की कोशिश

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान का हिस्सा है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को कहलगांव थाना को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि पीरपैंती की ओर से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कहलगांव आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की थी गठित टीम ने कहलगांव थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल की मदद से उनका पीछा किया और नयारा पेट्रोल पंप के पास उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंटू मंडल (पिता स्व. भोवेश मंडल) और राजेश जायसवाल (पिता कर्मचंद्र जायसवाल) के रूप में हुई है। ये दोनों भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 7 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि भागलपुर पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान का हिस्सा है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को कहलगांव थाना को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि पीरपैंती की ओर से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कहलगांव आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की थी गठित टीम ने कहलगांव थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल की मदद से उनका पीछा किया और नयारा पेट्रोल पंप के पास उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंटू मंडल (पिता स्व. भोवेश मंडल) और राजेश जायसवाल (पिता कर्मचंद्र जायसवाल) के रूप में हुई है। ये दोनों भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 7 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि भागलपुर पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *