जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झुंडो गांव में शुक्रवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से दो लोग शामिल हैं। यह विवाद 98 डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार खैरा स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से उमेश मंडल, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, रामदेव मंडल और महेश मंडल शामिल हैं। दूसरे पक्ष से चुना मंडल और प्रकाश मंडल घायल हुए हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पक्ष के उमेश मंडल ने बताया कि जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा दोबारा बंटवारे की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जबरन कब्जे की कोशिश के दौरान मारपीट की गई। ”विपक्षी लोग तय हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए” वहीं, दूसरे पक्ष की बेबी देवी का कहना है कि विपक्षी लोग तय हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मापी के बावजूद वे जमीन लौटाने से इनकार कर रहे थे, जिससे विवाद बढ़ गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झुंडो गांव में शुक्रवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से दो लोग शामिल हैं। यह विवाद 98 डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार खैरा स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से उमेश मंडल, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, रामदेव मंडल और महेश मंडल शामिल हैं। दूसरे पक्ष से चुना मंडल और प्रकाश मंडल घायल हुए हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पक्ष के उमेश मंडल ने बताया कि जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा दोबारा बंटवारे की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जबरन कब्जे की कोशिश के दौरान मारपीट की गई। ”विपक्षी लोग तय हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए” वहीं, दूसरे पक्ष की बेबी देवी का कहना है कि विपक्षी लोग तय हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मापी के बावजूद वे जमीन लौटाने से इनकार कर रहे थे, जिससे विवाद बढ़ गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


