संभल में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान, AQI 213:कोहरे के बीच धूप निकली, सात ट्रेनें 6 घंटे तक लेट

संभल में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान, AQI 213:कोहरे के बीच धूप निकली, सात ट्रेनें 6 घंटे तक लेट

संभल में कोहरे के बीच धूप निकली, लेकिन ठंड का प्रकोप जारी रहा। जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 213 रहा और दृश्यता सामान्य बनी रही। रविवार को संभल जनपद में मिला-जुला मौसम देखने को मिला। जहां हाईवे पर कोहरे की हल्की धुंध छाई रही, वहीं शहरी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। बर्फीली हवाओं से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए 280 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त, बेसहारा और यात्रा करने वाले लोगों के लिए 10 अस्थायी और 10 स्थायी रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ठंड के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई। इस बार ठंड के मौसम में आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ है, कोहरे के कारण पौधे खराब हो गए हैं। बदलते मौसम के कारण बच्चों में खांसी-जुकाम और बुजुर्गों में सांस संबंधी समस्याएं देखी जा रही हैं।
चंदौसी और बबराला जंक्शन पर पहुंचने वाली कई ट्रेनें 5 से 7 घंटे तक देरी से चलीं। इनमें जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, पूर्णागिरि एक्सप्रेस और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। एक मालगाड़ी भी 9 घंटे की देरी से पहुंची। स्थानीय निवासी राजू यादव ने बताया कि कई दिनों बाद मौसम में सुधार हुआ है और सुबह से हल्की धूप निकल रही है। हालांकि, कड़ाके की ठंड के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है। लोग केवल रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीद रहे हैं और अन्य खरीदारी से बच रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *