कटिहार के वार्ड संख्या 41 स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इस दौरान अगले एक सप्ताह तक भक्ति की अविरल धारा बहेगी। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन का शुभारंभ सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें 1100 कन्याओं ने भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध धर्मगुरु पंडित आचार्य बृजेश शर्मा, जिन्हें भागवत पिपासु जी महाराज के नाम से जाना जाता है, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से पधारे हैं। वे अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 27 मार्च, शुक्रवार से अखण्ड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत होगी, जो 29 मार्च तक निरंतर चलेगा। समापन दिवस पर हवन, पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना और एकता को बढ़ावा देना यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरेराम सिंह एवं संतोष यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना और एकता को बढ़ावा देना है। समिति के सचिव सौरभ कुमार मालाकार, उप-सचिव शिवन राय, व्यवस्थापक कुंदन यादव एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। श्री राम जानकी मंदिर यज्ञ समिति के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से आई राजश्री रा सामुदायिक लेडीज पार्टी और कुंज रास की भी विशेष सहभागिता देखने को मिल रही है। कटिहार के वार्ड संख्या 41 स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इस दौरान अगले एक सप्ताह तक भक्ति की अविरल धारा बहेगी। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन का शुभारंभ सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें 1100 कन्याओं ने भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध धर्मगुरु पंडित आचार्य बृजेश शर्मा, जिन्हें भागवत पिपासु जी महाराज के नाम से जाना जाता है, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से पधारे हैं। वे अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 27 मार्च, शुक्रवार से अखण्ड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत होगी, जो 29 मार्च तक निरंतर चलेगा। समापन दिवस पर हवन, पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना और एकता को बढ़ावा देना यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरेराम सिंह एवं संतोष यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना और एकता को बढ़ावा देना है। समिति के सचिव सौरभ कुमार मालाकार, उप-सचिव शिवन राय, व्यवस्थापक कुंदन यादव एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। श्री राम जानकी मंदिर यज्ञ समिति के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से आई राजश्री रा सामुदायिक लेडीज पार्टी और कुंज रास की भी विशेष सहभागिता देखने को मिल रही है।


