दरभंगा में 8 जनवरी को 67 वाहनों की होगी नीलामी:अधिक बोली लगाने वाले को मिलेगी गाड़ी, उत्पाद विभाग ने जब्त की थी

दरभंगा में 8 जनवरी को 67 वाहनों की होगी नीलामी:अधिक बोली लगाने वाले को मिलेगी गाड़ी, उत्पाद विभाग ने जब्त की थी

दरभंगा जिला प्रशासन की से बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम–2016 (संशोधित 2018/2022) के तहत जब्त किए गए कुल 67 छोटे-बड़े वाहनों की नीलामी आगामी 8 जनवरी को आयोजित की जाएगी। नीलामी दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू होगी। नीलामी में शामिल वाहन पुलिस विभाग और उत्पाद विभाग की ओर से विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे, जिन्हें सक्षम न्यायालय एवं समाहर्त्ता-सह-जिला दंडाधिकारी की ओर से राज्यसात घोषित किया जा चुका है। विभागीय निर्देश के आलोक में गठित नीलामी समिति के माध्यम से यह प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। नीलामी में 2 पहिया, 3 पहिया सहित अन्य छोटे-बड़े विभिन्न प्रकार के वाहन शामिल हैं। इस संबंध में सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग, दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन 6 जनवरी तक कार्यालय अवधि में प्राप्त किए गए थे। नीलामी के दौरान सभी पात्र आवेदक बोली लगाएंगे और सर्वाधिक बोली लगाने वाले को वाहन आवंटित किया जाएगा। जो वाहन बचेंगे उनकी नीलामी 21 जनवरी को होगी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि 8 जनवरी को किसी कारणवश सभी वाहनों की नीलामी पूरी नहीं हो पाती है, तो शेष बचे वाहनों की नीलामी 21 जनवरी को पुनः विज्ञप्ति की शर्तों के अनुसार कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी निर्धारित की गई है। वहीं, किसी अपरिहार्य कारण से नीलामी तिथि में बदलाव होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस या समाहर्त्ता के आदेशानुसार नई तिथि घोषित की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग समय पर निर्धारित स्थल पर पहुंचें और सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करें। प्रशासन के अनुसार यह नीलामी मद्य निषेध अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दरभंगा जिला प्रशासन की से बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम–2016 (संशोधित 2018/2022) के तहत जब्त किए गए कुल 67 छोटे-बड़े वाहनों की नीलामी आगामी 8 जनवरी को आयोजित की जाएगी। नीलामी दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू होगी। नीलामी में शामिल वाहन पुलिस विभाग और उत्पाद विभाग की ओर से विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे, जिन्हें सक्षम न्यायालय एवं समाहर्त्ता-सह-जिला दंडाधिकारी की ओर से राज्यसात घोषित किया जा चुका है। विभागीय निर्देश के आलोक में गठित नीलामी समिति के माध्यम से यह प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। नीलामी में 2 पहिया, 3 पहिया सहित अन्य छोटे-बड़े विभिन्न प्रकार के वाहन शामिल हैं। इस संबंध में सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग, दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन 6 जनवरी तक कार्यालय अवधि में प्राप्त किए गए थे। नीलामी के दौरान सभी पात्र आवेदक बोली लगाएंगे और सर्वाधिक बोली लगाने वाले को वाहन आवंटित किया जाएगा। जो वाहन बचेंगे उनकी नीलामी 21 जनवरी को होगी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि 8 जनवरी को किसी कारणवश सभी वाहनों की नीलामी पूरी नहीं हो पाती है, तो शेष बचे वाहनों की नीलामी 21 जनवरी को पुनः विज्ञप्ति की शर्तों के अनुसार कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी निर्धारित की गई है। वहीं, किसी अपरिहार्य कारण से नीलामी तिथि में बदलाव होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस या समाहर्त्ता के आदेशानुसार नई तिथि घोषित की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग समय पर निर्धारित स्थल पर पहुंचें और सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करें। प्रशासन के अनुसार यह नीलामी मद्य निषेध अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *