मधुबनी में रामनवमी पर 646 मजिस्ट्रेट तैनात:323 स्थानों पर पुलिस बल, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

मधुबनी में रामनवमी पर 646 मजिस्ट्रेट तैनात:323 स्थानों पर पुलिस बल, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

मधुबनी में रामनवमी और चैती दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले के 323 स्थानों पर 646 दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने स्थल पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्हें अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से संयुक्त फोटो और व्हाट्सएप नंबर भेजने को भी कहा गया है। डीएम ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, शांति भंग करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पल-पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को आपस में समन्वय बनाकर संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का लगातार भ्रमण करने और स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन और अग्निशमन दस्ते की तैनाती डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा का त्योहार मनाने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन और अग्निशमन दस्ते की तैनाती की गई है। अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने दस्ते को हर समय तैयार रखें। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया। इसके लिए जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर ऐसे असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मधुबनी में रामनवमी और चैती दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले के 323 स्थानों पर 646 दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने स्थल पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्हें अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से संयुक्त फोटो और व्हाट्सएप नंबर भेजने को भी कहा गया है। डीएम ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, शांति भंग करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पल-पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को आपस में समन्वय बनाकर संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का लगातार भ्रमण करने और स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन और अग्निशमन दस्ते की तैनाती डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा का त्योहार मनाने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन और अग्निशमन दस्ते की तैनाती की गई है। अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने दस्ते को हर समय तैयार रखें। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया। इसके लिए जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर ऐसे असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *