सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपीपर गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में 145 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी के बावजूद शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में रविवार दोपहर भपटियाही थानाध्यक्ष प्राजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदपीपर गांव के समीप संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी। कार को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया इसी दौरान एक संदिग्ध कार को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को घेर लिया। खुद को फंसता देख तस्कर ने अंधेरे का फायदा उठाया और कार को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। विभिन्न ब्रांडों की कुल 145 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई पुलिस ने मौके पर खड़ी कार की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की कुल 145 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में एम्पियर ब्लू 375 एमएल की 180 बोतलें, सेवनअप 180 एमएल की 336 बोतलें तथा मैजिक ईएक्स रम 180 एमएल की 96 बोतलें शामिल हैं। इस तरह कुल 612 बोतल शराब जब्त की गई। इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR01EL1175 है, को भी जब्त कर लिया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी इस मामले में भपटियाही थाना कांड में मामला दर्ज किया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपीपर गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में 145 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी के बावजूद शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में रविवार दोपहर भपटियाही थानाध्यक्ष प्राजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदपीपर गांव के समीप संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी। कार को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया इसी दौरान एक संदिग्ध कार को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को घेर लिया। खुद को फंसता देख तस्कर ने अंधेरे का फायदा उठाया और कार को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। विभिन्न ब्रांडों की कुल 145 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई पुलिस ने मौके पर खड़ी कार की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की कुल 145 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में एम्पियर ब्लू 375 एमएल की 180 बोतलें, सेवनअप 180 एमएल की 336 बोतलें तथा मैजिक ईएक्स रम 180 एमएल की 96 बोतलें शामिल हैं। इस तरह कुल 612 बोतल शराब जब्त की गई। इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR01EL1175 है, को भी जब्त कर लिया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी इस मामले में भपटियाही थाना कांड में मामला दर्ज किया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।


