जमुई में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 60वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जमुई स्थित खैरा पकरी कैंप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों में आपसी समन्वय, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और खेल भावना को और मजबूत करना था। स्थापना दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया और पूरे जोश के साथ मुकाबले खेले। प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। एसपी विश्वजीत दयाल ने सिटी बजाते हुए एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम में जमुई के जिलाधिकारी नवीन भी उपस्थित थे। इस आयोजन का सबसे खास पल तब आया जब जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने सिटी बजाते हुए एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किया। एसपी दयाल ने “तूने हो रंगीला कैसा जादू किया, पिया पिया बोले मोरे पिया” गीत के बोल सिटी पर गाए। उनके इस प्रदर्शन को सुनकर मौजूद जवानों और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। उनके इस अंदाज ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अनोखे हुनर और सरल व्यक्तित्व की लोग खूब करते हैं सराहना एसपी विश्वजीत दयाल इससे पहले भी कई सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिटी बजाकर गीत प्रस्तुत कर चुके हैं। उनके इस अनोखे हुनर और सरल व्यक्तित्व की लोग खूब सराहना करते हैं। यह स्थापना दिवस समारोह न केवल अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक बना, बल्कि मनोरंजन और आपसी जुड़ाव का भी एक यादगार उदाहरण साबित हुआ। जमुई में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 60वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जमुई स्थित खैरा पकरी कैंप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों में आपसी समन्वय, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और खेल भावना को और मजबूत करना था। स्थापना दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया और पूरे जोश के साथ मुकाबले खेले। प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। एसपी विश्वजीत दयाल ने सिटी बजाते हुए एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम में जमुई के जिलाधिकारी नवीन भी उपस्थित थे। इस आयोजन का सबसे खास पल तब आया जब जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने सिटी बजाते हुए एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किया। एसपी दयाल ने “तूने हो रंगीला कैसा जादू किया, पिया पिया बोले मोरे पिया” गीत के बोल सिटी पर गाए। उनके इस प्रदर्शन को सुनकर मौजूद जवानों और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। उनके इस अंदाज ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अनोखे हुनर और सरल व्यक्तित्व की लोग खूब करते हैं सराहना एसपी विश्वजीत दयाल इससे पहले भी कई सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिटी बजाकर गीत प्रस्तुत कर चुके हैं। उनके इस अनोखे हुनर और सरल व्यक्तित्व की लोग खूब सराहना करते हैं। यह स्थापना दिवस समारोह न केवल अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक बना, बल्कि मनोरंजन और आपसी जुड़ाव का भी एक यादगार उदाहरण साबित हुआ।


