फरवरी के पहले वीकएंड पर 60,000 पर्यटकों ने निहारा ताज:वैलेंटाइन वीक में बढ़ी संख्या, पर्यटकों ने प्यार की निशानी संग ली तस्वीर

फरवरी के पहले वीकएंड पर 60,000 पर्यटकों ने निहारा ताज:वैलेंटाइन वीक में बढ़ी संख्या, पर्यटकों ने प्यार की निशानी संग ली तस्वीर

फरवरी के पहले वीकेंड और वेलेंटाइन वीक के दौरान मोहब्बत की निशानी ताजमहल देखने के लिए पर्यटक पहुंचे। शनिवार और रविवार को मिलाकर करीब 60 हजार के आसपास पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। वेलेंटाइन वीक के चलते सामान्य दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पर्यटन विभाग के अनुसार, शनिवार को लगभग 27 हजार पर्यटक ताजमहल पहुंचे। वहीं रविवार को 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजदीदार किया। फरवरी का यह पहला वीकेंड था और मौसम भी अनुकूल रहा, जिससे देशी और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान पश्चिमी गेट से सबसे ज्यादा प्रवेश हुआ। टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित रही। पर्यटक तय समय में स्मारक में प्रवेश करते रहे। विदेशी पर्यटक भी ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने संगमरमर की नक्काशी और ऐतिहासिक धरोहर के साथ फोटोग्राफी की। कई पर्यटक ताजमहल के अलग-अलग हिस्सों में फोटो और वीडियो बनाते नजर आए। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि फरवरी में मौसम अनुकूल रहता है और वेलेंटाइन वीक के दौरान ताजमहल आने वाले पर्यटकों की संख्या सामान्य रूप से थोड़ी बढ़ जाती है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह पर्यटकों की आवाजाही रहने की संभावना जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *