चित्रकूट के पहाड़ी में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत:खाना खाने के बाद टहलते समय बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

चित्रकूट के पहाड़ी में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत:खाना खाने के बाद टहलते समय बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

चित्रकूट जनपद के पहाड़ी कस्बे में शुक्रवार रात एक 60 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मराज पुत्र रामसनेही के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के अनुसार, धर्मराज पूरी तरह स्वस्थ थे। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद वह घर में टहल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह चारपाई पर लेट गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया परिजनों ने आनन-फानन में धर्मराज को पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि धर्मराज चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर के गार्ड के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने पर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शनिवार सुबह 11:30 बजे जिला मुख्यालय में मृतक का पोस्टमार्टम कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *