60 साल की दादी ने पोते को दी मुखाग्नि:मधेपुरा में सड़क हादसे में चार दोस्तों की हुई थी मौत, साहिल को भाई ने दी मुखाग्नि

60 साल की दादी ने पोते को दी मुखाग्नि:मधेपुरा में सड़क हादसे में चार दोस्तों की हुई थी मौत, साहिल को भाई ने दी मुखाग्नि

मधेपुरा में शनिवार की सुबह चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद तीन युवकों का शाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि साहिल राज का रविवार को उनके बड़े भाई के आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। बड़ा भाई स्नेहिल राज दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। हादसे की सूचना पर वह शनिवार को ही दिल्ली से मधेपुरा के लिए रवाना हो गया था। बड़े भाई ने साहिल को मुखाग्नि दी। वहीं गुलजारबाग मोहल्ला निवासी अशोक साह के बेटे सोनू कुमार को उनके छोटे भाई और पांच साल का बेटे ने मुखाग्नि दी। जिस घर में बेटा होने की खुशी में मिठाइयां बंटती उस घर में मातम पसरा है। 6 साल पहले हुई थी शादी सोनू की करीब छह साल पहले शादी हुई थी। पत्नी सोनी ने शुक्रवार की रात दूसरे बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के कुछ ही घंटे बाद पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बदहवास है। सोनू दो भाइयों में बड़ा था। वह कंप्यूटर रिपेयरिंग था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी सोनू पर ही थी। पिता अशोक साह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे सोनू हॉस्पिटल में भर्ती पत्नी के लिए कंबल लेने के लिए घर आया था। कुछ देर बाद पोता का जन्म हुआ, घर में पोता आने की खुशी थी लेकिन सुबह में वहीं खुशी गम में बदल गई। 60 साल की दादी ने दी मुखाग्नि मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत धुरगांव पंचायत के गिद्धा टोला वार्ड-11 निवासी रामनरेश दास के इकलौते कमाऊ बेटा रूपेश कुमार की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपेश की मां रेखा देवी, पिता रामनरेश दास, बहन सोनी कुमारी बेहोशी के दौर से गुजर रही है। रूपेश सुधा दूध का कारोबार करता था। रूपेश की 60 साल की दादी ने उसे मुखाग्नि दी। चौथे दोस्त उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा निवासी जयप्रकाश यादव के बेटे साजन कुमार का शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। मधेपुरा में शनिवार की सुबह चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद तीन युवकों का शाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि साहिल राज का रविवार को उनके बड़े भाई के आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। बड़ा भाई स्नेहिल राज दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। हादसे की सूचना पर वह शनिवार को ही दिल्ली से मधेपुरा के लिए रवाना हो गया था। बड़े भाई ने साहिल को मुखाग्नि दी। वहीं गुलजारबाग मोहल्ला निवासी अशोक साह के बेटे सोनू कुमार को उनके छोटे भाई और पांच साल का बेटे ने मुखाग्नि दी। जिस घर में बेटा होने की खुशी में मिठाइयां बंटती उस घर में मातम पसरा है। 6 साल पहले हुई थी शादी सोनू की करीब छह साल पहले शादी हुई थी। पत्नी सोनी ने शुक्रवार की रात दूसरे बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के कुछ ही घंटे बाद पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बदहवास है। सोनू दो भाइयों में बड़ा था। वह कंप्यूटर रिपेयरिंग था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी सोनू पर ही थी। पिता अशोक साह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे सोनू हॉस्पिटल में भर्ती पत्नी के लिए कंबल लेने के लिए घर आया था। कुछ देर बाद पोता का जन्म हुआ, घर में पोता आने की खुशी थी लेकिन सुबह में वहीं खुशी गम में बदल गई। 60 साल की दादी ने दी मुखाग्नि मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत धुरगांव पंचायत के गिद्धा टोला वार्ड-11 निवासी रामनरेश दास के इकलौते कमाऊ बेटा रूपेश कुमार की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपेश की मां रेखा देवी, पिता रामनरेश दास, बहन सोनी कुमारी बेहोशी के दौर से गुजर रही है। रूपेश सुधा दूध का कारोबार करता था। रूपेश की 60 साल की दादी ने उसे मुखाग्नि दी। चौथे दोस्त उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा निवासी जयप्रकाश यादव के बेटे साजन कुमार का शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *